PBKS vs SRH: 264 की रफ्तार से आया अभिषेक शर्मा का तूफान, पस्त हो गए पंजाब के धुरंधर

Abhishek Sharma: पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से विरोधियों को पस्त कर दिया. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी बल्लेबाजी से समा बांध दिया.

Cricket News - 2026-04-11T164132.607
1 / 6

Abhishek Sharma: आईपीएल 2026 में 11 अप्रैल को पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार बल्लेबाजी की. सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी की. इस मैच में अभिषेक शर्मा का तूफान देखने को मिला.  

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी

अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी2 / 6

पंजाब किंग्स के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया. उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी से पंजाब के गेंदबाजों की हवा निकाल दी.

विज्ञापन

ठोक डाला ताबड़तोड़ अर्धशतक

ठोक डाला ताबड़तोड़ अर्धशतक3 / 6

अभिषेक शर्मा ने इस मैच में 28 गेंदों में 74 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 5 चौके के अलावा 8 छक्के अपने नाम किए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 264.29 का रहा.

8.3 ओवर में हुए आउट

8.3 ओवर में हुए आउट4 / 6

अभिषेक इस मैच में शतक से चूक गए. उन्हें शशांक सिंह ने चलता किया. अभिषेक शर्मा 8.3 ओवर में पवेलियन लौट गए. लेकिन अपनी बल्लेबाजी के दौरान दाएं हाथ के बल्लेबाज ने पंजाब के गेंदबाजों का धागा खोल दिया.

विज्ञापन

पावर प्ले में ठोक डाले 105 रन

पावर प्ले में ठोक डाले 105 रन 5 / 6

अभिषेक और हेड ने मिलकर पावर प्ले में 6 ओवर में 105 रन बना डाले, जो आईपीएल इतिहास का पावर प्ले में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर था. हालांकि पावर प्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी हैदराबाद के नाम है, जब टीम ने आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 125 रन बनाए थे.

हेड ने भी मचाया तहलका

हेड ने भी मचाया तहलका6 / 6

अभिषेक शर्मा के अलावा इस मैच में ट्रेविस हेड ने भी शानदार पारी खेली. उन्होंने 23 गेंदों में 38 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके के अलावा 1 छक्का निकला.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन