अभिषेक शर्मा IPL 2026 में पाकिस्तानी गेंदबाज की कर रहे बोलती बंद, एक बयान बार-बार पड़ा महंगा

अभिषेक शर्मा आईपीएल 2026 में अपनी शानदार बल्लेबाजी से लगभग हर दिन पाकिस्तानी गेंदबाज की बोलती बंद कर रहे हैं. अभिषेक शर्मा फिलहाल आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

Cricket News - 2026-04-23T172622.091
1 / 7

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से हिस्सा ले रहे बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा कमाल कर रहे हैं. उन्होंने अब तक खेले गए मुकाबले में अपनी बल्लेबाजी से दिला जीता है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए अपने पिछले मैच में स्टार बल्लेबाज ने तूफानी शतकीय पारी खेली थी. वह इस सीजन आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से पाकिस्तानी गेंदबाज की बोलती बंद कर रहे हैं.  

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा दे रहे करारा जवाब

अभिषेक शर्मा दे रहे करारा जवाब2 / 7

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान अभिषेक शर्मा शुरुआती मैचों में विफल हो गए थे. ऐसे में पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने अभिषेक शर्मा को स्लॉगर बोल दिया था और यहां तक कह दिया था कि उनकी तकनीक काफी कमजोर है.

विज्ञापन

आमिर के बयान की हुई थी चर्चा

आमिर के बयान की हुई थी चर्चा3 / 7

हालांकि उस दौरान मोहम्मद आमिर के बयान की चर्चा खूब हो रही थी. लेकिन अभिषेक ने जिम्बाब्वे और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलकर आमिर को करारा जवाब दिया था.

आईपीएल 2026 में अभिषेक का करारा जवाब

आईपीएल 2026 में अभिषेक का करारा जवाब4 / 7

आईपीएल 2026 में भी अभिषेक अपने हर मैच में लगभग शानदार बल्लेबाजी कर मोहम्मद आमिर को करारा जवाब दे रहे हैं. केकेआर के खिलाफ आईपीएल 2026 में उन्होंने 48 रनों की शानदार पारी खेली. इसके बाद ये सिलसिला नहीं रुका.

विज्ञापन

शानदार शतकीय पारी

शानदार शतकीय पारी5 / 7

इसके बाद उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 74 रन बनाए. फिर उन्होंने सीएसके के खिलाफ 59 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. वहीं, अपने आखिरी मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अभिषेक ने 135 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली.

बनाए अब तक सबसे ज्यादा रन

बनाए अब तक सबसे ज्यादा रन6 / 7

अब तक खेले गए 7 मैच में अभिषेक 1 शतक के अलावा 2 अर्धशतक अपने नाम कर चुके हैं. फिलहाल वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उनके सिर पर ऑरेंज कैप सजी हुई है. अभिषेक के बल्ले से अब तक 53.83 की औसत के साथ 323 रन निकले हैं.

विज्ञापन

आमिर का खराब प्रदर्शन

आमिर का खराब प्रदर्शन7 / 7

वहीं, दूसरी ओर मोहम्मद आमिर इन दिनों पाकिस्तान सुपर लीग में हिस्सा ले रहे हैं. हालांकि उनकी टीम रावलपिंडीज खेले गए 8 मैच में एक भी मुकाबला अपने नाम नहीं कर पाई है. उनका प्रदर्शन भी खराब रहा है. उन्होंने 8 मैच में केवल 10 विकेट लिए हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन