SRH vs CSK: सबसे तेज फिफ्टी जड़कर अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, चेन्नई के खिलाफ किया बड़ा धमाका
SRH vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज अर्धशतक ठोककर इतिहास रच दिया. वह अब आईपीएल में SRH के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने अपना और ट्रेविस हेड का रिकॉर्ड चकनाचूर किया.

Abhishek Sharma Fastest Fifty: आईपीएल 2026 में 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में अभिषेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया और बड़ा धमाका भी किया. उन्होंने अपनी तेज तर्रार बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया. उन्होंने एसआरएच के लिए सबसे तेज अर्धशतक ठोका.
अभिषेक की धांसू बल्लेबाजी
2 / 6सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे अभिषेक शर्मा ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की. उन्होंने सीएसके के गेंदबाजों की हवा निकाल दी. पावर प्ले के अंदर ही उन्होंने अर्धशतक जमाया था.
15 गेंदों में अर्धशतक किया पूरा
3 / 6अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. इसी के साथ वह आईपीएल में हैदराबाद के लिए सबसे तेज अर्धशतक ठोकने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. अभिषेक की पारी क्रिकेट के गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है.
59 रनों की ताबड़तोड़ पारी
4 / 6अभिषेक शर्मा ने इस मैच में 22 गेंदों में 59 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी पारी के दौरान बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 6 चौके और 4 छक्के अपने नाम किए. उनका स्ट्राइक रेट 268.18 का था. जेमी ओवर्टन ने उन्हें आउट कर पवेलियन की राह दिखाई.
अपना ही रिकॉर्ड किया चकनाचूर
5 / 6इससे पहले भी सबसे तेज अर्धशतक लगाने का कारनामा अभिषेक शर्मा के ही नाम था. उन्होंने हैदराबाद के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2024 में 16 गेंदों में फिफ्टी पूरी की थी.
ट्रेविस हेड भी हो गए पीछे
6 / 6इसके अलावा ट्रेविस हेड भी दो बार 16 गेंदों में हैदराबाद के लिए अर्धशतक बना चुके हैं. उन्होंने आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ ऐसा कारनामा किया था. लेकिन अब अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर इतिहास रच दिया है.