अभिषेक शर्मा ने तोड़ा सहवाग का महारिकॉर्ड, ये हैं IPL में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

Fastest 2000 IPL Runs: SRH के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने CSK के खिलाफ सिर्फ 22 गेंदों पर 59 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस पारी के साथ ही अभिषेक ने अपने 2000 IPL रन पूरे कर लिए और वीरेंद्र सहवाग का महारिकॉर्ड को तोड़ दिया. यहां देखिए आईपीएल में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों की लिस्ट.

Abhishek Sharma
1 / 6
Abhishek Sharma

Fastest 2000 IPL Runs, Abhishek Sharma: आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 15 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ दिया और 22 गेंदों पर 59 रनों धमाकेदार पारी खेली. इस पारी के साथ ही उन्होंने आईपीएल में अपने 2000 रन भी पूरे कर लिए और इस मामले में वीरेंद्र सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. आइए जानते हैं IPL में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में.  

विज्ञापन

1. आंद्रे रसेल

1. आंद्रे रसेल2 / 6

वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के नाम IPL में सबसे तेज 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. रसेल अपनी पावर हिटिंग बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने सिर्फ 1120 गेंदों में अपने 2000 रन पूरे कर लिए थे. वह काफी लंबे समय से इस लिस्ट में टॉप पर काबिज हैं.

विज्ञापन

2. अभिषेक शर्मा

2. अभिषेक शर्मा3 / 6

आईपीएल 2026 में अभिषेक शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है. अभिषेक ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 1193 गेंदों में 2000 रनों का आंकड़ा पार किया है. इसी के साथ अभिषेक अब IPL में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले भारतीय बन गए हैं. वह पावरप्ले के ओवरों में 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं, जिसके दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है.

3. निकोलस पूरन

3. निकोलस पूरन4 / 6

वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर पूरन ने 1198 गेंदों का सामना करते हुए अपने 2000 IPL रन पूरे किए हैं. वह आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे हैं.

विज्ञापन

4. वीरेंद्र सहवाग

4. वीरेंद्र सहवाग5 / 6

पूर्व भारतीय दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का इस लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज हैं. सहवाग अपनी बेखौफ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे, जिन्होंने सिर्फ 1211 गेंदों में 2000 IPL रन बनाकर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की थी. सहवाग लंबे समय तक सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने रहे, लेकिन अब अभिषेक ने उनका ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

5. क्रिस गेल

5. क्रिस गेल6 / 6

'यूनिवर्स बॉस' के नाम से मशहूर क्रिस गेल ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से IPL में कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाए और तोड़े हैं. सबसे तेज 2000 रनों के मामले में गेल पांचवें पायदान पर हैं, जिन्होंने 1251 गेंदों पर यह कारनामा किया था. हालांकि, पारियों के हिसाब से गेल ने सबसे तेज 2000 रन बनाए हैं, लेकिन गेंदों के मामले में रसेल और अभिषेक उनसे आगे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन