Brock Lesnar के बाद ये 9 WWE दिग्गज संन्यास लेकर तोड़ेंगे फैंस का दिल!, एक को Roman Reigns ने दी मात

ब्रॉक लैसनर कुछ दिनों से बहुत चर्चा में चल रहे हैं. रेसलमेनिया में लैसनर ने अपने जूते और दस्ताने उतारकर ये बताया कि वो रेसलिंग से संन्यास ले रहे हैं. अब कुछ अन्य स्टार्स भी बहुत जल्द रिटायरमेंट का ऐलान कर चौंका सकते हैं

WWE
1 / 9
कौन लेगा संन्यास?

WWE WrestleMania 42 बहुत शानदार रहा. नाइट-1 और नाइट-2 में 13 मुकाबले हुए. टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से सभी का दिल जीता. नाइट-2 में ब्रॉक लैसनर को ओबा फेमी ने हराया. हार के बाद लैसनर ने अपने जूते और दस्ताने उतारकर रिंग के बीच में रख दिए. उन्होंने फैंस का अभिवादन किया. लैसनर ने बताया कि वो अब रिटायर हो रहे हैं. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में WWE ने कंफर्म कर दिया कि वो रिटायर हो गए हैं. यहां हम आपको 9 स्टार्स के बारे में बताएंगे जो बहुत जल्द रिटायर हो सकते हैं.

विज्ञापन

द रॉक

द रॉक2 / 9

द रॉक भी अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. वो भी बहुत जल्द अपना रिटायरमेंट मैच लड़कर फैंस का दिल तोड़ सकते हैं. रॉक ने 2024 के रेसलमेनिया में रोमन रेंस के साथ मिलकर टैग टीम मैच लड़ा था. WWE टीवी पर वो अंतिम बार 2025 के एलिमिनेशन चैंबर इवेंट में नज़र आए थे.

विज्ञापन

रे मिस्टीरियो

रे मिस्टीरियो3 / 9

रे मिस्टीरियो 51 साल के हैं. कुछ साल पहले उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था. अब कंपनी में उनके पास  हासिल करने के लिए कुछ नहीं बचा है. मिस्टीरियो भी बहुत जल्द रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं. 2026 में वो किसी बड़े मौके पर रिटायर हो सकते हैं.

रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन4 / 9

रैंडी ऑर्टन कई सालों से WWE में काम कर रहे हैं. रैंडी को इंजरी की भी समस्या है. उनका करियर शानदार रहा है. उनके पुराने सभी साथियों ने रिटायरमेंट ले लिया है. ऑर्टन भी अब बहुत जल्द रिटायर हो सकते हैं. उन्हें फ्यूचर में हॉल ऑफ फेम में जरूर शामिल किया जाएगा.

विज्ञापन

शिंस्के नाकामुरा

शिंस्के नाकामुरा5 / 9

शिंस्के नाकामुरा भी बहुत जल्द रिटायरमेंट की घोषणा कर सकते हैं. कुछ महीने पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो अब रिटायर होने के बारे में सोच रहे हैं. नाकामुरा का रेसलिंग करियर भी बढ़िया रहा है. वो भी रिटायर होकर फैंस का दिल तोड़ सकते हैं.

निकी बैला-ब्री बैला

निकी बैला-ब्री बैला6 / 9

निकी बैला और ब्री बैला ने टैग टीम डिवीजन में बहुत शानदार काम किया है. दोनों को हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया है. निकी और ब्री अब हमेशा के लिए रेसलिंग को अलविदा कह सकती हैं. इन दोनों के पास कंपनी में हासिल करने के लिए कुछ नहीं है.

विज्ञापन

सीएम पंक

सीएम पंक7 / 9

सीएम पंक को हाल ही में रेसलमेनिया 42 में रोमन रेंस ने हराया था. पंक 47 साल के हो चुके हैं. अब उनका शरीर भी जवाब दे रहा है. ऐसे में वो भी बहुत जल्द रेसलिंग से रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं. वो भी फ्यूचर हॉल ऑफ फेमर हैं.

शेमस

शेमस8 / 9

शेमस का WWE करियर भी शानदार रहा है. वो 48 साल के हो चुके हैं. शेमस भी बहुत जल्द रिटायर हो सकते हैं. हालांकि, पिछले कुछ साल उनके लिए सही नहीं रहे हैं. इंजरी की वजह से उन्हें बहुत नुकसान झेलना पड़ा है. अब वो रिटायर होने का फैसला ले सकते हैं.

विज्ञापन

आर-ट्रुथ

आर-ट्रुथ9 / 9

आर-ट्रुथ 54 साल के हैं. वो अभी भी रिंग में फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं. ट्रुथ अब ज्यादा समय तक कंपनी में टिकने वाले नहीं हैं. वो भी रिटायरमेंट का ऐलान कर अपने फैंस का दिल तोड़ सकते हैं. आने वाले कुछ महीनों में ट्रुथ अपने करियर को लेकर बड़ा कदम उठा सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन