WrestleMania 42 के बाद WWE से गायब हो जाएंगे ये 8 बड़े स्टार्स, Roman Reigns के फैंस का टूटेगा दिल!

WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होने वाला है. कंपनी में इसकी तैयारियां चल रही है. ट्रिपल एच ने कह दिया है कि इस बार बड़े सरप्राइज फैंस को मिलेंगे. कुछ रेसलर्स की वापसी हो सकती है. WWE ने मैच कार्ड तैयार करना शुरू कर दिया है. कुछ चैंपियनशिप मैचों का ऐलान कर दिया गया है. सबसे बड़ी बात है कि WrestleMania 42 के बाद कुछ स्टार्स ब्रेक पर जा सकते हैं. यहां हम आपको 8 सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे जो मेगा इवेंट के बाद कुछ टाइम के लिए गायब हो सकते हैं.

WWE
1 / 9
WWE WrestleMania 42

विज्ञापन

रोमन रेंस

रोमन रेंस2 / 9

WrestleMania 42 में रोमन रेंस और सीएम पंक के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच होने वाला है. इस मैच को लेकर सभी उत्साहित हैं. आप सभी जानते हैं कि रेंस का पार्ट-टाइम शेड्यूल है. इस लिहाज से देखा जाए तो वो WrestleMania 42 के बाद कुछ समय के लिए ब्रेक ले सकते हैं.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर 3 / 9

WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर की टक्कर ओबा फेमी के साथ होने वाली है. हाल ही में फेमी ने लैसनर को उठाकर पटक दिया था. दोनों के बीच तगड़ा मैच होने की उम्मीद है. लैसनर भी बतौर पार्ट-टाइमर काम करते हैं. वो भी WrestleMania 42 के बाद ब्रेक पर जा सकते हैं.

सीएम पंक

सीएम पंक4 / 9

सीएम पंक ने पिछले साल नवंबर में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. WrestleMania 42  में रोमन रेंस के खिलाफ वो इसे डिफेंड करेंगे. पंक पिछले कुछ सालों से लगातार काम कर रहे हैं. हो सकता है कि वो WrestleMania 42 के बाद कुछ समय के लिए आराम करें.

विज्ञापन

स्टेफनी वकेर

स्टेफनी वकेर5 / 9

WrestleMania 42 में स्टेफनी वकेर अपनी वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को लिव मॉर्गन के खिलाफ डिफेंड करेंगी. कहा जा रहा है कि मॉर्गन इस बार नई चैंपियन बनेंगी. स्टेफनी WrestleMania 42 के बाद कुछ समय के लिए ब्रेक ले सकती हैं. वो बाद में एक नए अवतार के साथ वापसी कर सकती हैं.

कोडी रोड्स

कोडी रोड्स6 / 9

कोडी रोड्स भी पिछले कुछ महीनों से लगातार काम कर रहे हैं. WrestleMania 42 में कोडी अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड करेंगे. हाल ही में ऑर्टन ने हील टर्न लिया है. WrestleMania 42 के बाद कोडी भी ब्रेक पर जा सकते हैं.

विज्ञापन

रिया रिप्ली

रिया रिप्ली7 / 9

WrestleMania 42 में जेड कार्गिल अपनी वुमेंस चैंपियनशिप को जेड कार्गिल के खिलाफ डिफेंड करेंगी. दोनों के बीच बहुत ही तगड़ा मैच होने वाला है. कार्गिल भी लगातार काम कर रही हैं. WrestleMania 42 के बाद वो भी लंबे समय के लिए ब्रेक पर जा सकती हैं.

ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर8 / 9

ड्रू मैकइंटायर की राइवलरी मौजूदा समय में जेकब फाटू के साथ चल रही है. WrestleMania 42 में इन दोनों के बीच मैच हो सकता है. WrestleMania 42 के बाद मैकइंटायर भी ब्रेक पर जा रहे हैं. मैकइंटायर लंबे समय से लगातार काम कर रहे हैं.

विज्ञापन

गुंथर

गुंथर9 / 9

गुंथर के लिए 2025 शानदार रहा था. लगातार उन्होंने काम किया. 2026 की शुरुआत में भी वो टीवी पर बने हुए हैं. WrestleMania 42 में उनके बड़े मैच की उम्मीद लगाई जा रही है. इसके बाद वो भी ब्रेक पर जा सकते हैं. इसकी बहुत ज्यादा संभावनाएंं हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन