WWE WrestleMania 42 में दोस्त बनेंगे दुश्मन! ये 8 स्टार्स दे सकते हैं अपने करीबियों को बड़ा धोखा
WWE WrestleMania 42 में कंपनी ने इस बार तगड़े मैच बुक किए हैं. हर किसी मुकाबले में कुछ बड़ा होने की उम्मीद जताई जा रही है. यहां हम आपको कुछ स्टार्स के बारे में बताएंगे जो मेगा इवेंट में अपने करीबी को धोखा दे सकते हैं.

WWE WrestleMania 42 में कंपनी ने 13 मैच बुक किए हैं. बड़ी चैंपियनशिप भी डिफेंड की जाएंगी. फैंस को बड़े सरप्राइज मिलना तय है. कुछ रेसलर्स वापसी कर दर्शकों को खुश कर सकते हैं. आप जानते हैं कि मेगा इवेंट में हमेशा बड़ी चीजें होती हैं, जो फैंस के जेहन में बस जाती हैं. वहां से नई कहानियों की शुरुआत भी होती है. इवेंट में धोखेबाजी भी देखने को मिलती है. दोस्त दुश्मन भी बन जाते हैं. यहां हम आपको आठ स्टार्स के बारे में बताएंगे जो WrestleMania में अपनी करीबी को धोखा दे सकते हैं.
एलए नाइट
2 / 8रेसलमेनिया 42 में ऑस्टिन थ्योरी, आईशोस्पीड और लोगन पॉल का मुकाबला द उसोज़ और एलए नाइट के साथ होगा. इस मैच में तगड़ा एक्शन दिखेगा. नाइट के कैरेक्टर में अब कंपनी द्वारा बदलाव भी किया जा सकता है. फैंस भी इस चीज की मांग कर रहे हैं. मेगा इवेंट में उसोज़ को नाइट द्वारा बड़ा धोखा मिल सकता है.
राकेल रॉड्रिगेज
3 / 8राकेल रॉड्रिगेज और लिव मॉर्गन लंबे समय से साथ में जजमेंट डे ग्रुप में काम कर रहे हैं. 2026 के वुमेंस रॉयल रंबल मैच में मॉर्गन ने राकेल को एलिमिनेट किया था. इस बात को राकेल अभी तक भूली नहीं होंगी. रेसलमेनिया 42 में स्टेफनी वकेर और मॉर्गन के बीच वुमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. इस मैच में मॉर्गन को धोखा देकर उनके ऊपर राकेल हमला कर सकती हैं.
एलेक्सा ब्लिस
4 / 8रेसलमेनिया 42 में लैश लीजेंड और नाया जैक्स अपनी वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप को बैला ट्विंस, शार्लेट फ्लेयर-एलेक्सा ब्लिस और बेली-लायरा वैल्किरिया के खिलाफ डिफेंड करेंगी. फ्लेयर और शार्लेट लंबे समय से साथ में काम कर रही हैं. एलेक्सा का किरदार अभी तक साधारण रहा है. वो मेगा इवेंट में अपने फ्लेयर को धोखा देकर हील टर्न ले सकती हैं.
लायरा वैल्किरिया
5 / 8रेसलमेनिया 42 में लायरा वैल्किरिया और बेली साथ में काम करेंगी. लंबे समय से बेली के दबाव में लायरा काम कर रही हैं. कई बार बेली ने लायरा के ऊपर अपना गुस्सा भी निकाला है. अब लायरा बड़े मंच पर बेली को धोखा देकर उन्हें मजा चखा सकती हैं.
पैट मैकफी
6 / 8पैट मैकफी ने हाल ही में कोडी रोड्स के ऊपर हमला कर रैंडी ऑर्टन से हाथ मिलाया है. रेसलमेनिया 42 में उनका बड़ा रोल रहने वाला है. वहां पर कोडी और रैंडी के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. आप सभी जानते हैं कि WWE में कुछ भी हो सकता है. मैकफी मेगा इवेंट में रैंडी को धोखा देकर कोडी के साथ भी जा सकते हैं.
इयो स्काई
7 / 8रेसलमेनिया 42 में जेड कार्गिल अपनी वुमेंस चैंपियनशिप को रिया रिप्ली के खिलाफ डिफेंड करेंगी. रिया और इयो स्काई लंबे समय से साथ में काम कर रही हैं. कार्गिल की टीम के खिलाफ रिया का साथ इयो दे रही हैं. मेगा इवेंट में रिप्ली को बड़ा धोखा भी मिल सकता है. स्काई उनके ऊपर अटैक कर हील टर्न अपना सकती हैं.
जे उसो और जिमी उसो
8 / 8रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. रोमन की अनबन जे उसो और जिमी उसो से भी हुई है. रेंस को इसका खामियाजा मेगा इवेंट में भुगतना पड़ सकता है. जे और जिमी वहां पर बड़ी चाल चलकर रेंस को धोखा दे सकते हैं. उसोज़ की वजह से रेंस की हार हो सकती है.