8 WWE स्टार्स जो WWE में Roman Reigns को अकेले कर सकते हैं ध्वस्त, एक ने किया था टाइटल रन का अंत

WWE में अब रोमन रेंस का बहुत बड़ा नाम हो गया है. 2012 से लगातार वो काम कर रहे हैं. 2020 से 2024 उनके लिए जबरदस्त रहा. 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे. कोई भी उन्हें हरा नहीं पाया. रोमन के ऊपर मौजूदा समय में जीत हासिल कर पाना काफी मुश्किल है. वो रेसलर्स के हर मूव्स को फेल कर सकते हैं. रोस्टर में इस समय काफी तगड़े रेसलर्स मौजूद हैं. NXT में भी टैलेंट की कमी नहीं है. कुछ स्टार्स में इतना दम है कि वो रोमन को मात दे सकते हैं. आइए आपको ऐसे ही दस सुपरस्टार्स के बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 9
ये WWE स्टार्स दे सकते हैं रोमन को मात

विज्ञापन

सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस2 / 9

सैथ रॉलिंस भी लंबे समय से कंपनी में काम कर रहे हैं. पहले रोमन रेंस के साथ भी उन्होंने काम किया था. दोनों एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन हैं. रोमन के रिंग में हर दांव-पेंच को रॉलिंस अच्छे से समझते हैं. वो एक ऐसे स्टार हैं जो रोमन को अकेले ही धराशाई कर सकते हैं.

विज्ञापन

ब्रॉन ब्रेकर

ब्रॉन ब्रेकर3 / 9

ब्रॉन ब्रेकर कंपनी के उभरते स्टार हैं. रिंग में उनका रफ्तार काफी तगड़ी रहती है. रोमन रेंस और ब्रेकर के बीच अभी तक सिंगल्स मैच नहीं हुआ है. दोनों कई बार एक-दूसरे से टकरा चुके हैं. ब्रेकर के पास इतनी क्षमता है कि वो अकेले ही रेंस को रिंग में पस्त कर सकते हैं.

जेकब फाटू

जेकब फाटू4 / 9

ताकत के मामले में जेकब फाटू भी किसी से कम नहीं हैं. वो रिंग में किसी से भी नहीं डरते हैं. कई बार वो रोमन रेंस की हालत भी खराब कर चुके हैं. फाटू और रेंस का मैच फ्यूचर में जरूर होगा. वहां पर फाटू का दबदबा देखने को मिल सकता है. वो रेंस की जमकर कुटाई कर सकते हैं.

विज्ञापन

ओबा फेमी

ओबा फेमी5 / 9

अनुभव के मामले में रोमन रेंस के सामने ओबा फेमी बिल्कुल भी नहीं टिकते हैं. फेमी अपनी ताकत से जरूर रेंस को परेशानी में डाल सकते हैं. वो अभी तक बड़े-बड़े रेसलर्स को मात दे चुके हैं. फेमी के पास इतनी पावर है कि वो अकेले ही रोमन को रिंग में धराशाई कर सकते हैं.

ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर6 / 9

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की दुश्मनी काफी पुरानी रही है. दोनों तगड़े मैच फैंस को दे चुके हैं. लैसनर भी अकेले ही रोमन को धराशाई कर सकते हैं. वो ऐसा पहले भी कई बार ये काम कर चुके हैं.

विज्ञापन

गुंथर

गुंथर7 / 9

गुंथर के सामने टिक पाना भी आसान काम नहीं है. उन्हें कंपनी ने करियर किलर नाम दिया है. गोल्डबर्ग और जॉन सीना को वो टैपआउट कर चुके हैं. गुंथर भी आराम से रोमन रेंस के ऊपर जीत हासिल कर उन्हें तहस-नहस कर सकते हैं.

ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर8 / 9

ड्रू मैकइंटायर ने पिछले कुछ सालों में जबरदस्त काम किया है. उन्होंने अपनी बॉडी पर भी काम किया है. अब वो किसी को भी रिंग में गिरा सकते हैं. मैकइंटायर के पास रोमन रेंस को मात देने और पीटने की पूरी क्षमता है.

विज्ञापन

कोडी रोड्स

कोडी रोड्स9 / 9

कोडी रोड्स भी रिंग में अपनी पावर दिखा चुके हैं. वो 2024 में रोमन रेंस को हरा भी चुके हैं. रोड्स रिंग में हार नहीं मानते हैं. ये ही चीज उन्हें सबसे खास बनाती है. वो एक ऐसे स्टार हैं जो रोमन को आसानी से रिंग में हरा सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन