WWE में Roman Reigns को रिटायर कर सकते हैं ये 8 स्टार्स, क्या सबसे बड़े हील को मिलेगा सौभाग्य?

WWE में रोमन रेंस ने अब अपना नाम काफी ऊंचा कर लिया है. 2020 से 2024 तक बतौर हील उन्होंने जबरदस्त काम किया. वो 1316 दिन तक चैंपियन रहे. कोडी रोड्स ने उनके टाइटल रन का अंत किया. रेंस के साथ हर कोई रिंग शेयर करना चाहता हैं. उनका पार्ट-टाइम शेड्यूल है. इस वजह से वो कभी-कभी रिंग में आते हैं. रेंस अब धीरे-धीरे अपना कदम हॉलीवुड की तरफ भी बढ़ा रहे हैं. वो जल्द ही अपना रेसलिंग करियर भी खत्म कर सकते हैं. यहां हम आपको आठ स्टार्स के बारे में बताएंगे जो रोमन को WWE में रिटायर कर सकते हैं.

WWE
1 / 9
कौन करेगा रोमन रेंस को रिटायर?

विज्ञापन

ब्रॉन ब्रेकर

ब्रॉन ब्रेकर2 / 9

ब्रॉन ब्रेकर एक ऐसे स्टार हैं जो रोमन रेंस को रिटायर कर सकते हैं. मौजूदा समय में वो फ्यूचर स्टार के रूप में काम कर रहे हैं. उनके और रेंस के बीच ड्रीम मैच सभी देखना चाहते हैं. कंपनी ने फ्यूचर में इन दोनों के लिए बड़ा प्लान जरूर बनाया होगा.

विज्ञापन

जे उसो

जे उसो3 / 9

जे उसो भी रोमन रेंस को रिटायर करना डिजर्व करते हैं. दोनों कजिन भाई हैं. इनके बीच मुकाबले भी हो चुके हैं. ब्लडलाइन स्टोरीलाइन को शानदार बनाने में रेंस का साथ जे ने दिया था. WWE द्वारा उसो को बड़ा मौका दिया जा सकता है.

कोडी रोड्स

कोडी रोड्स4 / 9

कोडी रोड्स और रोमन रेंस के बीच भी दुश्मनी रह चुकी है. दोनों ऑन-स्क्रीन एक-दूसरे से बहुत नफरत करते हैं. कोडी को भी लगातार कंपनी द्वारा बड़ा पुश दिया जा रहा है. उन्हें भी आगे जाकर रेंस को रिटायर करने का मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

जेकब फाटू

जेकब फाटू5 / 9

जेकब फाटू और रोमन रेंस के बीच भी ड्रीम मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. फाटू फ्यूचर स्टार के रूप में काम कर रहे हैं. आगे जाकर दोनों के टक्कर होना पक्का है. फाटू भी रेंस को रिटायर करने के दावेदार हैं. उन्हें बड़ा सौभाग्य मिल सकता है.

एलए नाइट

एलए नाइट6 / 9

एलए नाइट ने पिछले कुछ सालों में WWE में अपना बड़ा नाम बना लिया है. अब वो टॉप स्टार के रूप में काम कर रहे हैं. ट्रिपल एच आगे जाकर उन्हें रोमन रेंस को रिटायर करने का मौका दे सकते हैं.

विज्ञापन

सोलो सिकोआ

सोलो सिकोआ7 / 9

सोलो सिकोआ भी बढ़िया काम कर रहे हैं. पिछले कुछ सालों में कंपनी ने उन्हें बढ़िया पुश दिया है. ब्लडलाइन में रहकर सिकोआ ने तगड़ा कार्य किया था. सिकोआ और रोमन रेंस केमिस्ट्री शानदार है. वो भी रेंस को रिटायर करने के प्रबल दावेदार हैं.

सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस8 / 9

सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन हैं. दोनों पहले अच्छे दोस्त हुआ करते थे. इनके बीच बड़े मुकाबले भी हो चुके हैं. रॉलिंस अगर रेंस को रिटायर करेंगे तो ये कदम सभी को बढ़िया लगेगा.

विज्ञापन

डॉमिनिक मिस्टीरियो

डॉमिनिक मिस्टीरियो9 / 9

डॉमिनिक मिस्टीरियो भी WWE के फ्यूचर हैं. वो भी बहुत जल्द वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले हैं. अभी तक उन्होंने तगड़ा काम किया है. मिस्टीरियो भी रोमन रेंस को रिटायर कर बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन