Triple H हुए NXT के इन 8 स्टार्स पर मेहरबान, WWE WrestleMania 42 के बाद मेन रोस्टर में कराई धांसू एंट्री
WWE WrestleMania के बाद हमेशा कंपनी में बड़े बदलाव होते हैं. NXT के टॉप स्टार्स को मेन रोस्टर में जगह दी जाती है. इस बार भी कुछ रेसलर्स को Raw और SmackDown का हिस्सा बनाया गया है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE WrestleMania 42 का सीजन खत्म हो गया है. अब कंपनी आगे बढ़ चुकी है. WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट 9 मई को बैकलैश होगा. खैर हमेशा मेगा इवेंट के बाद NXT के टॉप स्टार्स की मेन रोस्टर में एंट्री कराई जाती है. पूरे साल जिन्होंने डेवलपमेंट ब्रांड में मेहनत की होती है, उन्हें तोहफा दिया जाता है. WrestleMania 42 के बाद Raw और SmackDown का पहला एपिसोड खत्म हो गया है. कुछ स्टार्स को इन ब्रांड में जगह मिली है. आइए आपको इन सभी के बारे में बताते हैं.
सोल रुका
2 / 7सोल रुका ने 2022 में WWE में एंट्री की थी. इसके बाद उन्होंने NXT में अपना दम दिखाया. उन्होंने कुछ चैंपियनशिप भी हासिल की. अब कंपनी ने रुका को पुश दिया है. उन्हें हाल ही में Raw ब्रांड का हिस्सा बनाया गया है. वो मौजूदा समय में फ्यूचर स्टार के रूप में काम कर रही हैं.
ईथन पेज
3 / 7NXT में ईथन पेज ने भी दमदार प्रदर्शन किया. उन्होंने नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप और NXT चैंपियनशिप हासिल की. बतौर चैंपियन उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा. अब उन्हें Raw ब्रांड में डाला गया है. वहां पर भी वो छा गए हैं. कंपनी उन्हें बडा पुश दे सकती है.
जो हेंड्री
4 / 7जो हेंड्री का भी मेन रोस्टर में आना तय था. नवंंबर, 2025 में उन्होंने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया. उन्होंने TNA में अपना बड़ा नाम बनाया था. उन्होंने NXT चैंपियन बनकर भी वाहवाही लूटी. अब उन्हें Raw ब्रांड का हिस्सा बनाया गया है. हेंड्री को जल्द ही मिड-कार्ड में चैंपियन भी बनाया जा सकता है.
द फैटल इन्फ्लुएंस ग्रुप
5 / 7फैटल इन्फ्लुएंस ग्रुप में जेसी जेन, फैलन हेनली और लैनी रीड हैं. इन तीनों ने NXT में अपना दबदबा बनाया. खासकर जेसी ने तो कमाल का काम किया है. इस ग्रुप को भी तोहफा दिया गया है. इनकी मेन रोस्टर में SmackDown में एंट्री हो गई है. जेसी ने तो रिया रिप्ली के साथ मैच भी लड़ लिया है.
ब्लैक मोनरो
6 / 7ब्लैक मोनरो ने जून 2025 में NXT में कदम रखा था. इसके बाद उन्होंने जबरदस्त काम किया. वो अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है. उन्होंने वुमेंस नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप हासिल की. अब उनकी SmackDown में करा दी गई है. उनका जलवा फैंस को देखने को मिलेगा.
रिकी सेंट्स
7 / 7रिकी सेंट्स ने भी पिछले साल फरवरी में WWE में कदम रखा. उन्होंने अपने एक्शन से NXT में खूब वाहवाही लूटी. फैंस ने उन्हें खूब चीयर किया. वो नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन और NXT चैंपियन बने. अब उन्हें भी SmackDown ब्रांड का हिस्सा बना दिया गया है.