7 WWE स्टार्स जो WrestleMania 42 के बाद SmackDown को कह सकते हैं अलविदा

WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को जोरदार अंदाज में होने वाला है. फैंस इसे लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. हर साल WrestleMania के बाद कंपनी में बदलाव देखने को मिलते हैं. रेसलर्स के ब्रांड में चेजेंस होते हैं. कई लोगों की नई शुरुआत करने का मौका मिलता है. इससे दर्शकों में भी रोमांच बने रहता है. WWE ने अभी से इसके लिए प्लान बनाना शुरू कर दिया होगा. यहां हम आपको सात स्टार्स के बारे में बताएंगे जो WrestleMania 42 के बाद SmackDown छोड़ सकते हैं.

WWE
1 / 8
ये WWE स्टार्स उठाएंगे बड़ा कदम

विज्ञापन

कोडी रोड्स

कोडी रोड्स2 / 8

कोडी रोड्स ने 2022 में WWE में वापसी की थी. इसके बाद से ज्यादातर वो SmackDown का हिस्सा ही रहे हैं. WrestleMania 42 में कोडी अपनी अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड करेंगे. इस मेगा इवेंट के बाद कोडी SmackDown को छोड़ सकते हैं. कंपनी उनके लिए अलग प्लान बना सकती है.

विज्ञापन

ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर3 / 8

ड्रू मैकइंटायर भी लंबे समय से SmackDown का हिस्सा बने हुए हैं. उन्हें ब्लू ब्रांड में ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई है. कंपनी अब उनके ब्रांड में बदलाव कर सकती है. रेसलमेनिया 42 के बाद वो भी SmackDown को अलविदा कह सकते हैं. वैसे कहीं ना कहीं ये मैकइंटायर के लिए बढ़िया कदम साबित हो सकता है.

सैमी जेन

सैमी जेन4 / 8

सैमी जेन भी SmackDown का हिस्सा हैं. उनके ब्रांड और कैरेक्टर में भी बदलाव किया जा सकता है. रेसलमेनिया 42 के बाद वो ब्लू ब्रांड छोड़कर एक नई शुरुआत कर सकते हैं. उन्हें इस चीज की सख्त जरूरत भी है. सैमी को रेड ब्रांड में पुश दिया जा सकता है.

विज्ञापन

जेड कार्गिल

जेड कार्गिल5 / 8

जेड कार्गिल ने अभी तक SmackDown में अभी तक अच्छी सफलता प्राप्त की है. कंपनी उन्हें फ्यूचर स्टार के रूप में देख रही है. उनके ब्रांड में बदलाव भी किया जा सकता है. रेसलमेनिया 42 के बाद वो ब्लू ब्रांड छोड़ सकती हैं. इससे कार्गिल को फायदा हो सकता है.

जेकब फाटू

जेकब फाटू6 / 8

जेकब फाटू ने कुछ साल पहले ही मेन रोस्टर में डेब्यू किया था. इसके बाद से वो SmackDown का हिस्सा बने हुए हैं. कंपनी ने अभी तक उनका बिल्डअप शानदार अंदाज में किया है. रेसलमेनिया 42 के बाद वो भी ब्लू ब्रांड छोड़ सकते हैं.

विज्ञापन

टिफनी स्ट्रेटन

टिफनी स्ट्रेटन7 / 8

टिफनी स्ट्रेटन भी लंबे समय से SmackDown में काम कर रही हैं. उन्हें भी बदलाव की सख्त जरूरत है. रेसलमेनिया के बाद उनके ब्रांड में भी चेंज किया जा सकता है. वो ब्लू ब्रांड को अलविदा कहकर रेड ब्रांड में एंट्री कर सकती हैं.

रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन8 / 8

रैंडी ऑर्टन भी अब हील बन चुके हैं. अब उन्हें नई स्टोरीलाइन की जरूरत होगी. रेसलमेनिया 42 में उनका सामना अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप के लिए कोडी रोड्स के साथ होगा. इसके बाद वो ब्लू ब्रांड को छोड़ सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन