7 मौजूदा स्टार्स जो WWE छोड़कर हॉलीवुड में कर सकते हैं एंट्री, Roman Reigns जल्द उठाएंगे बड़ा कदम!

WWE रेसलर्स रिंग में हमेशा अपने अलग-अलग किरदार में परफॉर्म करना होता है. कोई बेबीफेस होता है, तो कई विलेन. इस वजह से इन्हें बड़े पर्दे पर एक्टिंग करने में कोई दिक्कत नहीं होती है. WWE के कई दिग्गज हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं. द रॉक, जॉन सीना और बतिस्ता तो छा गए हैं. इनकी ध्यान अब हॉलीवुड की तरफ ही है. रॉक सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर हैं. मौजूदा रोस्टर में कुछ स्टार्स ऐसे हैं जो फ्यूचर WWE छोड़कर हॉलीवुड में अपना जलवा दिखा सकते हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 8
ये WWE स्टार्स जा सकते हैं हॉलीवुड

विज्ञापन

रोमन रेंस

रोमन रेंस2 / 8

रोमन रेंस का फ्यूचर में हॉलीवुड में जाना पक्का है. WWE के अब वो बड़े स्टार बन चुके हैं. उनके पास हासिल करने के लिए कुछ नहीं है. खास बात ये है कि रेंस पहले ही हॉलीवुड की कुछ बड़ी फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं. उन्हें पता है कि बड़े पर्दे पर काम कैसे करना है.

विज्ञापन

लिव मॉर्गन

लिव मॉर्गन3 / 8

खूबसूरती के मामले में लिव मॉर्गन का कोई जवाब नहीं है. वो हॉलीवुड की कई एक्ट्रेस को पीछे छोड़ती हैं. पिछले साल मॉर्गन ने ल्यूटेनेंट: टोक्यो नाम की एक फिल्म में काम किया था. इसके लिए उन्होंने WWE से ब्रेक भी लिया. इससे पता चलता है कि आगे जाकर मॉर्गन हॉलीवुड में अपना फुट टाइम करियर बना सकती हैं.

कोडी रोड्स

कोडी रोड्स4 / 8

2022 में कोडी रोड्स ने WWE में वापसी की. कोडी को कंपनी ने तगड़ा पुश दिया. दो बार उन्होंने रॉयल रंबल मैच जीता. इसके अलावा रेसलमेनिया के मेन इवेंट भी उन्होंने किए. कोडी को भी अब हॉलीवुड से ऑफर आने लग गए हैं. वो पहले भी कुछ फिल्मों में काम कर चुके हैं. फ्यूचर में कोडी भी हॉलीवुड में अपना करियर बना सकते हैं.

विज्ञापन

ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर5 / 8

ड्रू मैकइंटायर ने 2024 में द किलर्स गेम फिल्म में जबरदस्त काम किया था. फैंस को उनकी एक्टिव बहुत पसंद आई थी. मैकइंटायर भी फ्यूचर में WWE छोड़कर हॉलीवुड में अपना जलवा दिखा सकते हैं. उनका करियर वहां पर चमक सकता है.

रिया रिप्ली

रिया रिप्ली 6 / 8

रिया रिप्ली ने WWE टीवी में अभी तक बढ़िया काम किया है. वो इससे भी बेहतर काम हॉलीवुड में कर सकती हैं. फ्यूचर में अगर वो फिल्मों में एक्टिंग करती हैं, तो इसमें कोई भी हैरानी वाली बात नहीं होगी. हॉलीवुड में अपने कैरेक्टर्स और खूबसूरती से रिप्ली अच्छा नाम बना सकती हैं.

विज्ञापन

बैकी लिंच

बैकी लिंच7 / 8

बैकी लिंच कई बार हॉलीवुड में करियर बनाने की इच्छा जता चुकी हैं. वो पहले कुछ फिल्मों में काम भी कर चुकी हैं. उन्हें हॉलीवुड में बढ़िया ऑफर मिल सकते हैं. WWE से जाने के बाद उनका भी हॉलीवुड में जाना लगभग पक्का है.

सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस8 / 8

सैथ रॉलिंस WWE के बड़े स्टार हैं. वो भी कुछ फिल्मों में पहले काम कर चुके हैं. रॉलिंस को भी हॉलीवुड में अच्छी सफलता मिल सकती है. उनका भी प्लान आगे जाकर फिल्मों में काम करने का ही है. वो कई बार इंटरव्यू में ये बात कह चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन