करोड़ों की लगी बोली, अब डेब्यू की बारी! पहली बार IPL खेलने वाले हैं ये 7 बड़े विदेशी खिलाड़ी

Overseas Players Set to Debut IPL: इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन में कुछ विदेशी खिलाड़ियों पर फैंस की नजर होगी. फिन एलन समेत कुछ प्लेयर्स हैं, जो 2026 के सीजन में अपना IPL डेब्यू करने जा रहे हैं.

Ben Duckett Finn Allen
1 / 8

Overseas Players Set to Debut IPL: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है. इस टूर्नामेंट में भारत समेत दुनिया भर के बड़े-बड़े खिलाड़ी जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे. IPL 2026 में नए खिलाड़ियों को भी अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा. कुछ विदेशी खिलाड़ी पहली बार IPL में मैच खेलते हुए नजर आएंगे. आइए उन 7 विदेशी खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जो IPL 2026 में अपना डेब्यू करने वाले हैं.

विज्ञापन

फिन एलन

फिन एलन2 / 8

फिन एलन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया है. फिन IPL 2026 में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं. इसके पहले वो RCB की टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें खेलने का चांस नहीं मिला था.

विज्ञापन

बेन डकेट

बेन डकेट3 / 8

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट भी IPL 2026 में डेब्यू करने जा रहे हैं. उन्हें दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 2 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया था. डकेट बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग का भी विकल्प प्रदान करते हैं.

पथुम निसांका

पथुम निसांका4 / 8

श्रीलंका के धाकड़ सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका भी IPL 2026 में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं. पिछले एक साल में निसांका ने लगातार अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता और इसी कारण दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 4 करोड़ रुपये में अपनी टीम में जगह दी.

विज्ञापन

अल्लाह गजनफर

अल्लाह गजनफर5 / 8

अल्लाह गजनफर को मुंबई इंडियंस ने 4.80 करोड़ रुपये देकर IPL 2025 मेगा ऑक्शन में खरीदा था. हालांकि, चोटिल होने के कारण वो पिछला सीजन नहीं खेल पाए थे. अब IPL 2026 में डेब्यू करके वो धमाल मचा सकते हैं.

जैकब डफी

जैकब डफी6 / 8

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी का पिछला एक साल धमाकेदार रहा है. उन्होंने हर एक फॉर्मेट में विकटों की झड़ी लगाई है. RCB ने उन्हें मिनी ऑक्शन में खरीदा था और अब वो अपना IPL डेब्यू करेंगे.

विज्ञापन

ब्लेसिंग मुजर्बानी

ब्लेसिंग मुजर्बानी7 / 8

ब्लेसिंग मुजर्बानी IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. आपको बता दें कि मुस्तफिजुर रहमान IPL का हिस्सा नहीं होंगे. उनके रिप्लेसमेंट के रूप में ब्लेसिंग को KKR में शामिल किया गया है.

कूपर कोनॉली

कूपर कोनॉली8 / 8

कूपर कोनॉली को IPL 2026 ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 3 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया. यह ऑस्ट्रेलियाई स्टार ऑफ स्पिन ऑलराउंडर हैं और BBL के हालिया सीजन में अच्छी फॉर्म में था. अब वो IPL में धमाल मचा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन