WWE के 6 रेसलर्स जो WrestleMania 42 में साबित हुए फिसड्डी! एक को झेलनी पड़ी पांच मिनट के अंदर हार
WWE WrestleMania 42 में फैंस को बहुत मजा आया होगा. सुपरस्टार्स ने अपने एक्शन से सभी का दिल जीता. वहीं कुछ रेसलर्स भी रहे जिन्होंने उम्मीद के मुताबिक काम नहीं किया. उन्होंने दर्शकों को काफी निराश किया. आइए इनके बारे में आपको बताते हैं.

WWE WrestleMania 42 का सफल समापन हो गया है. दो दिन में फैंस को 13 बड़े मुकाबले देखने को मिले. कंपनी के टॉप स्टार्स ने एक्शन दिखाया. कुछ रेसलर्स ने वापसी भी की. ट्रिपल एच की बुकिंग इस बार थोड़ा खराब रही क्योंकि कुछ मुकाबले काफी छोटे रहे. WWE ने एडवर्टाइजमेंट पर ज्यादा ध्यान दिया. खैर कुछ रेसलर्स ने शो में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. एक तरह से कहा जाए तो वो फिसड्डी साबित हुए. आइए आपको ऐसे छह सुपरस्टार्स के बारे में बताते हैं.
ब्रॉक लैसनर
2 / 6मेगा इवेंट में ब्रॉक लैसनर का मैच ओबा फेमी के साथ हुआ. कहा जा रहा था कि मुकाबले में लैसनर तबाही मचाकर तोड़फोड़ करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. वो अपने एफ-5 से फेमी को धराशाई नहीं कर पाए. फेमी ने लैसनर को 4 मिनट 46 सेकेंड में हरा दिया. द बीस्ट से खराब प्रदर्शन की उम्मीद किसी ने नहीं की होगी.
सैमी ज़ेन
3 / 6रेसलमेनिया में हर साल सैमी ज़ेन बढ़िया प्रदर्शन करते हैं. इस बार वो बड़ा कारनामा नहीं कर पाए. उन्होंने यूएस चैंपियनशिप ट्रिक विलियम्स के खिलाफ डिफेंड की. सैमी का मुकाबले में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा. वो दबाव में दिखे. इस वजह से ही उन्हें चैंपियनशिप भी गंवानी पड़ी.
डॉमिनिक मिस्टीरियो
4 / 6डॉमिनिक मिस्टीरियो का मुकाबला फिन बैलर के साथ हुआ. मैच में बैलर अपने डीमन अवतार में आए थे. पूरे मुकाबले में बैलर का ही दबदबा देखने को मिला. मिस्टीरियो पूरी तरह डरे हुए दिखे. फैंस ने उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की थी, लेकिन उन्होंने निराश किया.
एजे ली
5 / 6एजे ली ने बैकी लिंच के खिलाफ वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड की. एजे का नाम दिग्गजों की लिस्ट में आता है. इस बार वो ज्यादा खास प्रदर्शन नहीं कर पाईं. रिंग में हमेशा वो अपने तगड़े मूव्स के लिए जानी जाती हैं. मेगा इवेंट में उनका एक्शन अच्छा नहीं रहा.
लैश लीजेंड और नाया जैक्स
6 / 6लैश लीजेंड और नाया जैक्स ने फैटल 4वे मैच में वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड की थी. पिछले कुछ महीनों में नाया और लीजेंड ने खूब कहर ढाया है. दोनों की ताकत के सामने ज्यादा रेसलर्स टिक नहीं कर पाए. रेसलमेनिया 42 में दोनों स्टार्स ने खास एक्शन नहीं दिखाया. नाया और लीजेंड ने अपने फैंस को निराश किया.