John Cena से लेकर The Rock तक…WrestleMania में अलग-अलग दशकों का मेन इवेंट करने वाले 6 WWE स्टार्स

WWE का WrestleMania साल का सबसे फेमस प्रीमियम लाइव इवेंट होता है. फैंस को हर बार इसमें बड़े सरप्राइज मिलते हैं. इसमें परफॉर्म करना हर किसी का सपना होता है. खासकर WrestleMania का मेन इवेंट करने का सौभाग्य सभी को नहीं मिल पाता है. WWE इतिहास में कुछ रेसलर्स ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने तीन अलग-अलग दशकों में WrestleMania का मेन इवेंट किया है. इन्हें कंपनी ने तगड़ा पुश दिया. इनकी वजह से कंपनी को बिजनेस के मामले में फायदा भी मिला है. यहां हम ऐसे ही छह स्टार्स के बारे में हम आपको बताएंगे.

WWE
1 / 7
WWE WrestleMania

विज्ञापन

शॉन माइकल्स

शॉन माइकल्स2 / 7

शॉन माइकल्स का WWE करियर बहुत ही शानदार रहा है. कई साल पहले उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया था. अब वो NXT की जिम्मेदारी संभालते हैं. माइकल्स ने अलग-अलग दशक में WrestleMania का मेन इवेंट किया है. माइकल्स ने 1996, 1998, 2004, 2007 और 2010 में अपना जलवा दिखाया.

विज्ञापन

द रॉक

द रॉक3 / 7

द रॉक कई सालों से WWE में काम कर रहे हैं. उन्हें विंस मैकमैहन ने तगड़ा पुश दिया. दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही. WrestleMania में भी रॉक ने तगड़ा प्रदर्शन किया है. रॉक ने 1999, 2001, 2013 और 2014 के मेन इवेंट में प्रदर्शन किया है. उन्होंने तीन अलग-अलग दशक में कम्पीट कर इतिहास रचा.

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन4 / 7

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन का नाम भी दिग्गजों की लिस्ट में आता है. ऑस्टिन भी WrestleMania के तीन अलग दशकों के मेन इवेंट का हिस्सा बन चुके हैं. सबसे पहले उन्होंने 1998 में अपना जलवा दिखाया. 2022 के मेन इवेंट में भी वो नज़र आए थे. केविन ओवेंस के साथ उनका मैच हुआ था.

विज्ञापन

द अंडरटेकर

द अंडरटेकर5 / 7

द अंडरटेकर ने भी तीस साल तक अपने फैंस का अलग-अलग कैरेक्टर के साथ खूब मनोरंजन किया. उनके मैचों को आज भी याद किया जाता है. WrestleMania में उनकी 21-0 की स्ट्रीक रही थी. टेकर ने भी WrestleMania में तीन अलग-अलग दशकों का मेन इवेंट किया है. 1997, 2008, 2010, 2017 और 2020 में वो अपना जलवा दिखा चुके हैं.

ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर6 / 7

ब्रॉक लैसनर अभी भी WWE में काम कर रहे हैं. रिंग में उनका सामना करना हर किसी के बस की नहीं होती है. वो भी तीन अलग-अलग दशकों में WrestleMania का मेन इवेंट कर चुके हैं. 2003,  2015, 2018, 2020 और 2022 में द बीस्ट ने अपना जलवा दिखाया था.

विज्ञापन

जॉन सीना

जॉन सीना7 / 7

जॉन सीना ने 2025 के अंत में अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा था. अब वो कभी भी इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आएंगे. WrestleMania में सीना का हमेशा बढ़िया प्रदर्शन रहा है. 2006 में उन्होंने पहला मेन इवेंट किया था. इसके बाद 2012, 2013 और 2025 में भी उनक जलवा देखने को मिला.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन