IPL इतिहास के 5 सबसे युवा कप्तान, विराट कोहली समेत ये दिग्गज शामिल

IPL: आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी. अब तक 18 सीजन खेले जा चुके हैं. आइए आईपीएल के सबसे युवा कप्तानों पर नजर डालते हैं.

Cricket News - 2026-03-27T123737.911
1 / 6

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. सभी 10 टीमें अपनी तैयारियों में लग गई हैं. इस बार कई युवा कप्तान अपनी फ्रेंचाइजी की कमान संभालते हुए नजर आएंगे. आइए जानते हैं आईपीएल इतिहास के 5 सबसे युवा कप्तानों के बारे में. इस लिस्ट में विराट कोहली टॉप पर हैं.  

विज्ञापन

विराट कोहली

विराट कोहली2 / 6

आईपीएल में कप्तानी करने वाले सबसे युवा कप्तान विराट कोहली हैं. कोहली ने आरसीबी के लिए आईपीएल में 22 साल 187 दिन की उम्र में पहली बार कप्तानी की थी.

विज्ञापन

स्टीव स्मिथ

स्टीव स्मिथ3 / 6

आईपीएल के दूसरे सबसे युवा कप्तान स्टीव स्मिथ हैं. उन्होंने 22 साल 344 दिन की उम्र में पहली बार आईपीएल में कप्तानी संभाली थी. स्मिथ ने आईपीएल में अपनी पहली कप्तानी पुणे वॉरियर्स के लिए आरसीबी के खिलाफ की थी.

सुरेश रैना

सुरेश रैना4 / 6

इस लिस्ट में तीसरा नाम सुरेश रैना का आता है. रैना ने 23 साल 112 दिन की उम्र में सीएसके के लिए कप्तानी का जिम्मा संभाला था. बतौर कप्तान उन्होंने पहले मैच में दिल्ली के खिलाफ 49 रनों की नाबाद पारी खेली थी.

विज्ञापन

रियान पराग

रियान पराग5 / 6

रियान पराग आईपीएल 2026 में कप्तानी करने वाले चौथे युवा खिलाड़ी हैं. उन्होंने 23 साल 133 दिन की उम्र में राजस्थान रॉयल्स के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2025 में कप्तानी संभाली थी.

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम श्रेयस अय्यर का आता है. उन्होंने दिल्ली डेयडेविल्स के लिए 23 साल 142 दिन की उम्र में कप्तानी की थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन