Triple H से लेकर Randy Orton तक...WWE WrestleMania में सबसे ज्यादा हार झेलने वाले 5 दिग्गज

WWE WrestleMania 42 को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है. फैंस को बहुत जल्द बड़े सरप्राइज मिलने वाले हैं. मैच कार्ड भी तैयार कर दिया गया है. आइए आपको बताते हैं कि इस मेगा इवेंट में सबसे ज्यादा हार का सामना किन स्टार्स को करना पड़ा है.

WWE
1 / 6
WWE WrestleMania

  WWE का सबसे बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट WrestleMania होता है. इस मेगा इवेंट से दिग्गज पैदा होते हैं. WrestleMania में परफॉर्म करने का सपना हर कोई देखता है. हर किसी को ये सौभाग्य नहीं मिल पाता है. बड़ी बात ये है कि हर कहानी का अंत जीत में नहीं होता है. हार का भी असर बहुत तगड़ा होता है. कभी-कभी रेसलर्स में दबाव में आकर हार भी जाते हैं. वैसे WrestleMania के मंच पर हर कोई जीतना ही चाहता है. यहां हम आपको पांच स्टार्स के बारे में बताएंगे जिन्हें WrestleMania में सबसे ज्यादा हार झेलनी पड़ी है.

विज्ञापन

ट्रिपल एच

ट्रिपल एच2 / 6

WrestleMania में बतौर रेसलर ट्रिपल एच का काफी खराब रिकॉर्ड रहा है. उन्होंने अपने करियर में 23 मैच लड़े हैं. 10 में जीत और 13 में हार का सामना उन्हें करना पड़ा है. द गेम जरूर इस शर्मनाक रिकॉर्ड को हमेशा के लिए भूलना चाहेंगे. उनके मैच दिग्गजों के साथ रहे हैं, लेकिन ज्यादातर उन्हें हार ही मिली है. लिस्ट में वो नंबर-1 पर हैं.

विज्ञापन

बिग शो

बिग शो3 / 6

बिग शो ने भी कई साल तक WWE में काम किया. दिग्गजों की लिस्ट में उनका नाम आता है. WrestleMania में सबसे ज्यादा हार के मामले में वो दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने करियर में 15 मैच लड़े हैं. 11 में हार और 4 में उन्हें जीत मिली है. बिग शो का भी मेगा इवेंट में खराब रिकॉर्ड रहा है.

शॉन माइकल्स

शॉन माइकल्स4 / 6

शॉन माइकल्स ने रेसलमेनिया में तगड़े मैच लड़े हैं, लेकिन उन्हें भी ज्यादा मैचों में हार का ही सामना करना पड़ा है. उन्होंने कुल 17 मुकाबले लड़े हैं. माइकल्स को 11 में हार और 6 में जीत प्राप्त हुई है. उनका भी रेसलमेनिया का सफर ज्यादा खास नहीं रहा है.

विज्ञापन

रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन5 / 6

रैंडी ऑर्टन 2002 से लगातार कंपनी में वफादारी के साथ काम कर रहे हैं. ऑर्टन ने रेसलमेनिया में अभी तक 19 मैच लड़े हैं. उन्हें 11 में हार और 8 में जीत हासिल हुई है. ऑर्टन के लिए भी रेसलमेनिया ज्यादा खास नहीं रहा है. वो फ्यूचर में अपने खराब रिकॉर्ड को सुधारना चाहेंगे.

कोफी किंग्सटन

कोफी किंग्सटन 6 / 6

कोफी किंग्सटन भी WWE में लंबे समय से काम कर रहे हैं. कोफी ने अपने रेसलमेनिया करियर में 13 मैच लड़े हैं. उन्हें 10 मैचोंं में हार और 3 में जीत का सामना करना पड़ा है. कोफी का भी मेगा इवेंट में रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है. उन्हें बड़ा पुश बहुत कम बार दिया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन