5 WWE स्टार्स जिन्होंने Brock Lesnar को WrestleMania में दी है करारी हार, लिस्ट में Roman Reigns का नाम भी शामिल

WWE का WrestleMania साल का सबसे बड़ा इवेंट होता है. 2020 से इसका आयोजन दो दिन का होता है. हमेशा इस शो में बड़े स्टार्स का जलवा देखने को मिलता है. ब्रॉक लैसनर लंबे समय से WWE में काम कर रहे हैं. उनका भी WrestleMania में प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. लैसनर ने ही द अंडरटेकर की WrestleMania स्ट्रीक खत्म की थी. इसके अलावा भी वो बड़े मुकाबले लड़ चुके हैं. यहां हम आपको पांच स्टार्स के बारे में बताएंगे जो WrestleMania में लैसनर को हरा चुके हैं.

WWE
1 / 6
WWE WrestleMania

विज्ञापन

रोमन रेंस

रोमन रेंस2 / 6

WWE WrestleMania 38 में ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच खतरनाक टक्कर हुई थी. दोनों के बीच WWE और यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ. इस मैच में खूब बवाल मचा. अंत में रेंस ने बड़ी जीत हासिल कर दोनों टाइटल अपने नाम किए.

विज्ञापन

ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर3 / 6

ड्रू मैकइंटायर और ब्रॉक लैसनर के बीच रेसलमेनिया 36 में WWE चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था. मैकइंटायर ने मेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर लैसनर को चुनौती दी थी. एक शानदार मुकाबले में मैकइंटायर ने जीत हासिल कर अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड टाइटल जीता था.

सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस4 / 6

सैथ रॉलिंस ने ब्रॉक लैसनर को रेसलमेनिया में दो बार हराया है. रेसलमेनिया 35 में रॉलिंस ने द बीस्ट को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की थी. इसके अलावा रॉलिंस ने रेसलमेनिया 31 में लैसनर और रोमन रेंस को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती.

विज्ञापन

ट्रिपल एच

ट्रिपल एच5 / 6

ट्रिपल एच और ब्रॉक लैसनर की राइवलरी भी खतरनाक रह चुकी है. रेसलमेनिया 29 में दोनों के बीच धमाकेदार मैच हुआ था. नो होल्ड्स बार्ड मैच में लैसनर को ट्रिपल एच ने मात दी. द गेम के साथ मुकाबले में शॉन माइकल्स भी मौजूद थे.

गोल्डबर्ग

गोल्डबर्ग6 / 6

गोल्डबर्ग और ब्रॉक लैसनर भी एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन रहे हैं. रेसलमेनिया 20 में इनके बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ था. इस मैच में स्टीव ऑस्टिन ने रेफरी की भूमिका निभाई थी. मुकाबले में लैसनर को करारी हार का सामना करना पड़ा था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन