ये रहे WWE के 5 'सदाबहार' रेसलर्स, लंबे समय से रिंग में जमाए हुए हैं कब्जा

WWE का मौजूदा रोस्टर बहुत बड़ा है. तीनों ब्रांड में तगड़े रेसलर्स काम कर रहे हैं. कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने WWE रिंग में सालों से कब्जा किया हुआ है. इनकी फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6

WWE को टॉप की कंपनी बनाने में विंस मैकमैहन ने कोई कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने हमेशा चुनौतियों का सामना डटकर किया. अब ट्रिपल एच का एरा चल रहा है. पुराने सभी रेसलर लगभग रिटायर हो गए हैं. ब्रॉक लैसनर, जॉन सीना, द अंडरटेकर और गोल्डबर्ग जैसे दिग्गजों ने संन्यास ले लिया है. रोस्टर में अब नई जनरेशन आ गई है. कई युवा स्टार्स अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. हालांकि, इस बीच कुछ ऐसे दिग्गज भी हैं जो लंबे समय से कंंपनी के साथ जुड़े हुए हैं. यहां हम आपको मौजूदा रोस्टर में मौजूद पांच दिग्गजों के बारे में बताएंगे जो काफी पुराने हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

आर-ट्रुथ

आर-ट्रुथ 2 / 6

मौजूदा रोस्टर में सबसे पुराने रेसलर आर-ट्रुथ हैं. वो अभी भी रिंग में एक्शन दिखा रहे हैं. ट्रुथ 54 साल के हो गए हैं और वो 1999 से कंपनी के साथ बने हुए हैं. उन्होंने WWE के साथ हमेशा वफादारी निभाई. विंस मैकमैहन के साथ भी उनकी अच्छी दोस्ती रही. ट्रुथ अब बहुत जल्द रेसलिंग से संन्यास ले सकते हैं. उन्हें बैकस्टेज की कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन3 / 6

रैंडी ऑर्टन के पुराने सभी साथी रिटायर हो गए हैं. वो अभी भी रिंग में बवाल मचा रहे हैं. 2000 से वो WWE के साथ बने हुए हैं. उन्हें फ्यूचर में हॉल ऑफ फेम में भी जरूर शामिल किया जाएगा. उनका रिकॉर्ड अभी तक काफी तगड़ा रहा है. रैंडी अभी कुछ सालों तक लगातार काम करेंगे. (Photo: WWE.com)

रे मिस्टीरियो

रे मिस्टीरियो 4 / 6

रे मिस्टीरियो 2002 में WWE में एंट्री की थी. तब से वो अपना जलवा दिखा रहे हैं. दिग्गजों की लिस्ट में उनका नाम आता है. कुछ साल पहले उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था. मिस्टीरियो कह चुके हैं कि वो बहुत जल्द रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं. मिस्टीरियो मौजूदा समय में AAA प्रमोशन के जनरल मैनेजर भी हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

द मिज़

द मिज़5 / 6

द मिज़ ने भी 2004 से WWE के साथ वफादारी निभाई है. वो अभी भी एक्टिव होकर काम कर रहे हैं. उनका रन शानदार रहा है. मिड कार्ड में कंपनी ने उनका प्रयोग किया है. मौजूदा समय में वो युवा रेसलर्स को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. मिज़ का करियर भी अभी खत्म नहीं होने वाला है. (Photo: WWE.com)

सीएम पंक

सीएम पंक6 / 6

सीएम पंक भी 2005 में WWE के साथ जुड़ गए थे. 2014 में वो कंपनी से चले गए थे. इसके बाद 2023 में उन्होंने दोबारा वापसी की. पंक के दोनों रन शानदार रहे हैं. WWE ने हमेशा उन्हें तगड़ा पुश दिया. पंक ने भी किसी को निराश नहीं किया. उनकी फैन-फॉलोइंग काफी तगड़ी रही है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन