5 WWE स्टार्स जिन्होंने Royal Rumble में 30वें नंबर पर एंट्री कर मुकाबला जीता, तीन दिग्गज हो चुके हैं रिटायर
WWE में Royal Rumble मैचों का इतिहास काफी तगड़ा रहता है. इस मुकाबले में 30 स्टार्स हिस्सा लेते हैं. समय-समय पर स्टार्स रिंग में आकर एक-दूसरे को बाहर फेंकते हैं. जो अंत में बचता है वो विजेता बन जाता है. रंबल मैच में एक खास बात ये है कि सबसे ज्यादा बार 30वें नंबर पर एंट्री करने वाले स्टार ने मुकाबला जीता है. पांच बार ऐसा हो चुका है. WWE ने अंत में आने वाले रेसलर को तगड़ा पुश दिया है. आइए आपको बताते हैं कि ऐसा कब-कब हुआ.

2 / 6सबसे पहले 2007 में ऐसा हुआ था जब रॉयल रंबल मैच में 30वें नंबर पर एंट्री करने वाले स्टार ने मुकाबला अपने नाम किया था. मुकाबले के अंत में द अंडरटेकर ने मैच में कदम रखा था. उन्होंने शॉन माइकल्स को अंतिम में एलिमिनेट कर मैच अपने नाम किया था. टेकर मैच में करीब 14 मिनट तक रहे थे.
3 / 62008 के रॉयल रंबल मैच में भी 30वें नंबर पर एंट्री करने वाले स्टार ने मुकाबला अपने नाम किया था. जॉन सीना ने लंबे समय बाद अंतिम स्थान पर आकर वापसी की. उन्हें देखकर फैंस खुश हो गए थे. सीना ने दिग्गज ट्रिपल एच को एलिमिनेट कर मुकाबला अपने नाम किया था.
4 / 62016 के रॉयल रंबल मैच में ट्रिपल एच ने भी खूब बवाल मचाया था. उन्होंने 30वें नंबर पर एंट्री की थी. मैच में वो करीब 10 मिनट तक रहे थे. उन्होंने पूर्व WWE स्टार डीन एंब्रोज को एलिमिनेट कर मुकाबला अपने नाम किया था.
5 / 6WWE में 2022 ब्रॉक लैसनर के लिए शानदार रहा था. वो बड़े मैचों का हिस्सा रहे थे. लैसनर ने इस साल हुए रॉयल रंबल मैच में 30वें नंबर पर एंट्री की थी. वो मैच में करीब तीन मिनट तक ही रहे थे. उन्होंने अंत में ड्रू मैकइंटायर को एलिमिनेट कर मुकाबला जीता था.
6 / 62023 के रॉयल रंबल मैच में कोडी रोड्स को तगड़ा पुश मिला था. कोडी ने लंबे समय बाद इंजरी से वापसी करते हुए 30वें नंबर पर एंट्री की. वो मुकाबले में करीब 15 मिनट तक रहे थे. उन्होंने अंत में गुंथर को एलिमिनेट कर मुकाबला अपने नाम किया था.