5 WWE स्टार्स जो Roman Reigns की नई ब्लडलाइन को अकेले ही तहस-नहस कर सकते हैं

WWE में रोमन रेंस ने फिर से अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है. उन्होंने अपनी नई ब्लडलाइन बना ली है. उनके साथ जेकब फाटू भी आ गए हैं. आइए आपको कुछ स्टार्स के बारे में बताते हैं जो रेंस की ब्लडलाइन को अकेले ही मात दे सकते हैं.

WWE
1 / 6
कौन देगा रोमन रेंस के ग्रुप को टक्कर?

Roman Reigns: WWE रेसलमेनिया 42 में रोमन रेंस ने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती. इसके बाद उनकी राइवलरी जेकब फाटू के साथ हुई. रेंस ने लगातार दो मैचों में फाटू को हराकर टाइटल रिटेन किया. शर्त के मुताबिक फाटू ने इसके बाद रेंस को एक्नॉलेज किया. फाटू ने कहा कि वो अब रेंस को अपना ट्राइबल चीफ मानते हैं. रेंस की नई ब्लडलाइन अब काफी मजबूत हो गई है. द उसोज़ और फाटू का साथ उनके पास है. यहां हम पांच स्टार्स की बात करेंगे जो रेंस नई ब्लडलाइन को अकेले ही तहस-नहस कर सकते हैं.

विज्ञापन

ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर 2 / 6

ड्रू मैकइंटायर कंपनी के बड़े स्टार हैं. वो अपनी ताकत के लिए जाने जाते हैं. मैकइंटायर रिंग में एक साथ कई रेसलर्स को आराम से पीट सकते हैं. मैकइंटायर ने तगड़े रेसलर्स को धूल चटाई है. वो रोमन रेंस की नई ब्लडलाइन को अकेले ही ध्वस्त कर सकते हैं.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर 3 / 6

रोमन रेंस की पुरानी ब्लडलाइन को भी ब्रॉक लैसनर धराशाई कर चुके हैं. वो किसी से भी नहीं डरते हैं. उनके सामने कितने ही रेसलर आ जाएं, वो कभी पीछ नहीं हटते हैं. रोमन की नई ब्लडलाइन को लैसनर आराम से चारों खाने चित कर सकते हैं. लैसनर अपनी ताकत के लिए जाने जाते हैं.

ओबा फेमी

ओबा फेमी4 / 6

ओबा फेमी भी रोमन रेंस की नई ब्लडलाइन का तगड़ी टक्कर दे सकते हैं. फेमी ने लैसनर को उठाकर पटक दिया है. इस लिहाज से देखा जाए तो रेंस और उनके साथियों का वो बुरा हाल कर सकते हैं. फेमी युवा रेसलर हैं और उन्होंने अपनी ताकत से सभी का बुरा हाल कर दिया है.

विज्ञापन

गुंथर

गुंथर5 / 6

गुंथर ने पिछले कुछ सालों में अपनी ताकत से दिग्गजों को ढेर किया है. जॉन सीना, गोल्डबर्ग और एजे स्टाइल्स को वो मात दे चुके हैं. उनकी फिजिक काफी तगड़ी है. वो एक साथ कई रेसलर्स को रिंग में धराशाई कर सकते हैं. गुंथर एक ऐसे शख्स हैं जो रोमन रेंस की नई ब्लडलाइन को टक्कर दे सकते हैं.

ब्रॉन ब्रेकर

ब्रॉन ब्रेकर6 / 6

ब्रॉन ब्रेकर अपनी रफ्तार के लिए जाने जाते हैं. उनके तूफानी स्पीयर से बच पाना हर किसी के लिए मुश्किल है. रोमन रेंस को वो कई बार स्पीयर लगा चुके हैं. ब्रेकर भी एक ऐसे रेसलर हैं जो अपनी ताकत से रेंस और उनकी ब्लडलाइन को धराशाई कर सकते हैं. उनके पास खूब ताकत है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन