Roman Reigns की बादशाहत खत्म कर कौन बनेगा WWE का नया चैंपियन? ये रहे 5 बड़े नाम
WWE में रेसलमेनिया 42 से रोमन रेंस के वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल रन जबरदस्त चल रहा है. तीन बार वो अपने टाइटल को दांव पर लगा चुके हैं. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि उनके टाइटल रन का अंत कौन कर सकता है. आइए आपको कुछ रेसलर्स के बारे में बताते हैं.

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस के लिए ये साल अभी तक शानदार रहा है. शुरुआत में उन्होंने रॉयल रंबल मैच जीता. इसके बाद रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को हराकर उन्होंने चैंपियनशिप जीती. इसके बाद से अभी तक वो इसे तीन बार दांव पर लगा चुके हैं. हाल ही में समरस्लैम में रेंस ने सैथ रॉलिंस को हराकर अपना टाइटल रिटेन किया. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. खैर रेसलिंग वर्ल्ड में एक ही सवाल सभी के दिमाग में है कि रेंस के टाइटल रन का अंत कौन करेगा. यहां हम आपको पांच स्टार्स के बारे में बताएंगे जो रेंस को हराकर नए चैंपियन बन सकते हैं. (Photo: WWE.com)
ओबा फेमी
2 / 6ओबा फेमी मौजूदा समय में छाए हुए हैं. हाल ही में उन्होंने समरस्लैम में ब्रॉक लैसनर को हराया. रेसलमेनिया 42 में भी उन्होंने द बीस्ट को मात दी थी. रेंस ने किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीतकर टाइटल मैच हासिल किया था. उन्होंने लैसनर से मैच के चलते टाइटल मैच छोड़ दिया. कहीं ना कहीं फेमी एक ऐसे रेसलर हैं जो आगे जाकर रेंस के टाइटल रन का अंत कर सकते हैं. इसकी बहुत संभावनाएं हैं. (Photo: WWE..com)
एलए नाइट
3 / 6एलए नाइट भी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच की कतार में खड़े हैं. उन्होंने रोमन रेंस के साथ अपनी राइवलरी भी शुरू कर दी है. नाइट चैंपियन बनने के हकदार भी हैं. पिछले कुछ सालों में उन्होंने जबरदस्त काम किया है. फैंस भी चाहते हैं कि नाइट चैंपियन बनें. आगे जाक रेंस को हराकर नाइट नए चैंपियन बन सकते हैं. (Photo: WWE..com)
रैंडी ऑर्टन
4 / 6रैंडी ऑर्टन ने WWE में वापसी कर ली है. वो SmackDown का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें बहुत जल्द रेड ब्रांड में भेजा जा सकता है. रैंडी भी लंबे समय से वर्ल्ड चैंपियन नहीं बने हैं. रेसलमेनिया 42 में भी वो चैंपियन नहीं बने थे. रैंडी भी रेंस के टाइटल रन का अंत कर चैंपियन बन सकते हैं. फैंस भी ऑर्टन को चैंपियन बनते हुए देखना चाहते हैं. (Photo: WWE..com)
ब्रॉन ब्रेकर
5 / 6ऐसा लगा था कि इस साल की शुरुआत में ब्रॉन ब्रेकर वर्ल्ड चैंपियन बन जाएंगे, लेकिन ये नहीं हो पाया. मौजूदा समय में वो टैग टीम चैंपियन हैं. आगे जाकर ब्रेकर को सिंगल पुश मिलना पक्का है. वो फ्यूचर स्टार हैं. ब्रेकर भी एक ऐसे रेसलर हैं जो रोमन रेंस को हराकर नए वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं. (Photo: WWE..com)
ड्रू मैकइंटायर
6 / 6ड्रू मैकइंटायर भी पिछले कुछ सालों से बढ़िया काम कर रहे हैं. रेसलमेनिया 42 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद से अभी तक वो टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं. वो भी अब वापसी के बाद रेड ब्रांड का हिस्सा बन सकते हैं. मैकइंटायर और रोमन रेंस की राइवलरी तगड़ी रही है. आगे जाकर मैकइंटायर को पुश मिल सकता है. वो रेंस के टाइटल रन का अंत कर सकते हैं. (Photo: WWE..com)