5 WWE स्टार्स जो Roman Reigns को 5 मिनट के अंदर हराकर उनके चैंपियनशिप रन का शर्मनाक अंत कर सकते हैं

WWE रेसलमेनिया 42 में रोमन रेंस ने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. उनके टाइटल रन की शुरुआत हो गई है. बहुत जल्द उनका बड़ा मैच होने वाला है. कुछ स्टार्स ऐसे हैं जो उन्हें पांच मिनट के अंदर हरा सकते हैं.

WWE
1 / 6
कौन देगा रोमन रेंस को मात?

WWE रेसलमेनिया 42 का हाल ही में सफल समापन हुआ. वहां पर रोमन रेंस को बड़ी सफलता मिली. उन्होंने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती. 2024 में वो अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप हार गए थे. खैर रेंस का टाइटल रन शुरू हो गया है. बैकलैश 2026 में उनका मुकाबला जेकब फाटू के साथ होने वाला है. कंपनी में कुछ ऐसे तगड़े रेसलर हैं जो रोमन को पांच मिनट के अंदर हरा सकते हैं. इनके फुर्ती के सामने शायद रेंस कम समय  तक टिक पाएंगे. आइए आपको ऐसे ही पांच स्टार्स के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

गुंथर

गुंथर2 / 6

गुंथर के सामने टिक पाना भी हर किसी के बस की बात नहीं है. वो गोल्डबर्ग, जॉन सीना और एजे स्टाइल्स को रिटायर कर चुके हैं. रिंग में उनका एक्शन काफी तगड़ा रहता है. गुंथर के पास ऐसी क्षमता है कि वो रोमन रेंस के टाइटल रन का अंत पांच मिनट के अंदर कर सकते हैं. भविष्य में ऐसी संभावना भी बन सकती है.

विज्ञापन

ओबा फेमी

ओबा फेमी3 / 6

रेसलमेनिया 42 में ओबा फेमी ने ब्रॉक लैसनर को पांच मिनट के अंंदर हराकर पूरी दुनिया को चौंका दिया. अब आप सोचिए वो अगर लैसनर को इस तरह हरा सकते हैं, तो फिर रोमन रेंस का भी बुरा हाल कर सकते हैं. फेमी आराम से रेंस के टाइटल रन का अंत पांच मिनट के अंदर कर सकते हैं. उनके पास ये कारनामा करने की पूरी काबिलियत है.

ब्रॉन ब्रेकर

ब्रॉन ब्रेकर 4 / 6

ब्रॉन ब्रेकर के तूफानी स्पीयर के सामने अभी तक रोमन रेंस टिक नहीं पाए हैं. ब्रेकर ने अपनी स्पीयर से बवाल मचा रखा है. उनके पास पूरी क्षमता है कि वो रोमन को पांच मिनट कर ढेर कर चैंपियनशिप अपने नाम कर सकते हैं. ब्रेकर और रेंस का आगे जाकर मुकाबला होना तय है.

विज्ञापन

जेकब फाटू

जेकब फाटू5 / 6

जेकब फाटू ने भी मेन रोस्टर में आतंक मचाया हुआ है. रोमन रेंस के साथ राइवलरी में उनका ही दबदबा देखने को मिला है. उनके मूव्स काफी तगड़े रहते हैं. अभी तक उन्होंने कमाल का काम किया है. फाटू भी रोमन के टाइटल रन का अंत पांच मिनट के अंदर करने में पूरी तरह से सक्षम हैं.

जे'वॉन एवंस

जे'वॉन एवंस6 / 6

जे'वॉन एवंस ने अपनी फुर्ती से सभी की वाहवाही लूटी हुई है. रिंग में उनके हाई-फ्लाइंग मूव्स का सामना करना हर किसी के लिए मुश्किल हो रहा है. उनके मूव्स भी काफी दमदार हैं. वो रोमन रेंस के टाइटल रन का अंत पांच मिनट के अंदर आसानी से कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन