5 धाकड़ WWE स्टार्स जो WrestleMania 42 के बाद Roman Reigns को दे सकते हैं चुनौती

WWE WrestleMania 42 में रोमन रेंस की टक्कर सीएम पंक के साथ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए होगी. फैंस की नजरें इस मैच पर टिकी हैं. आइए आपको बताते हैं कि WrestleMania 42 के बाद रेंस को किन सुपरस्टार्स से चुनौती मिल सकती है.

WWE
1 / 6
रोमन रेंस को कौन देगा चुनौती?

WWE WrestleMania 42 में इस बार खूब मजा आने वाला है. फैंस को तगड़े मुकाबले देखने को मिले हैं. कंपनी ने कुल 13 मुकाबले बुक किए हैं, जिनमें ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. नाइट-2 में सबसे बड़ा मुकाबला रोमन रेंस का होने वाला है. वो सीएम पंंक को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती देंगे. रोमन ने 2026 का मेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर पंक को अपने विरोधी के रूप में चुना था. कहा जा रहा है कि इस बार रेंस नए चैंपियन बन जाएंगे. खैर यहां हम आपको उन पांच स्टार्स के बारे में बताएंगे जो WrestleMania 42 के बाद रेंस को चुनौती दे सकते हैं.

विज्ञापन

ब्रॉन्सन रीड

ब्रॉन्सन रीड2 / 6

ब्रॉन्सन रीड और रोमन रेंस की पिछले साल राइवलरी रही थी. रीड ने रेंस को पिन भी किया था. मौजूदा समय में रीड इंजरी की वजह से एक्शन से बाहर चल रहे हैं. वो रेसलमेनिया 42 का हिस्सा नहीं हैं. रीड ने हाल ही में कहा कि वो वापसी के बाद टॉप टाइटल के लिए चुनौती पेश करेंगे. मेगा इवेंट में अगर रेंस चैंपियन बनते हैं, तो फिर उन्हें रीड चुनौती दे सकते हैं. दोनों की एक बार फिर दुश्मनी देखने को मिल सकती है.

विज्ञापन

ब्रॉन ब्रेकर

ब्रॉन ब्रेकर3 / 6

ब्रॉन ब्रेकर कंपनी के फ्यूचर स्टार हैं. इंजरी के कारण वो अभी एक्शन से बाहर हैं. रेसलमेनिया 42 में उनका मैच भी नहीं है. खैर मेगा इवेंट के बाद ब्रेकर वापसी कर रोमन रेंस को चुनौती दे सकते हैं. रेंस और ब्रेकर के ड्रीम मैच का इंतजार भी फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. ट्रिपल एच जल्द ही इस मुकाबले को बुक कर सकते हैं.

सैथ रॉलिंस

 सैथ रॉलिंस4 / 6

सैथ रॉलिंस ने पिछले साल अक्टूबर में इंजरी के कारण वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप छोड़ दी थी. एलिमिनेशन चैंबर 2026 में उन्होंने वापसी की. रॉलिंस कह चुके हैं कि वो अपना टाइटल दोबारा हासिल करेंगे क्योंकि वो कभी इसे हारे नहीं थे. रोमन रेंस अगर रेसलमेनिया में चैंपियन बनते हैं, तो उसके बाद रॉलिंस उन्हें चुनौती दे सकते हैं.

विज्ञापन

ओबा फेमी

ओबा फेमी5 / 6

WWE ने ये बता दिया है कि ओबा फेमी उनके फ्यूचर स्टार हैं. इस वजह से ही रेसलमेनिया 42 में फेमी का मुकाबला ब्रॉक लैसनर के साथ होने वाला है. कहा जा रहा है कि लैसनर के ऊपर फेमी बड़ी जीत दर्ज कर सकते हैं. रेसलमेनिया 42 के बाद फेमी का रोमन रेंस के साथ भी मैच कराया जा सकता है. रेंस अगर चैंपियन बन गए तो फेमी उनके खिलाफ जा सकते हैं.

जे उसो

जे उसो6 / 6

जे उसो भी बहुत जल्द हील टर्न ले सकते हैं. इस बात के संकेत मिल चुके हैं. हो सकता है कि रेसलमेनिया 42 में वो रोमन रेंस के ऊपर टर्न ले लें. इसके बाद जे और रेंस की राइवलरी देखने को मिल सकती है. रेंस को जे चुनौती पेश करते हैं. वैसे इनकी राइवलरी में फैंस को बहुत मजा आएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन