5 WWE स्टार्स जो WrestleMania 42 के बाद Brock Lesnar को दे सकते हैं टक्कर, क्या Triple H ड्रीम मैच करेंगे बुक?
WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर की टक्कर ओबा फेमी के साथ होने वाली है. दोनों की राइवलरी जबरदस्त चल रही है. फेमी ने अभी तक अपना दबदबा बनाया हुआ है. आइए आपको बताते हैं कि WrestleMania 42 के बाद लैसनर की टक्कर किसके साथ हो सकती है.

WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है. फैंस को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. ब्रॉक लैसनर का मैच भी ओबा फेमी के साथ तय किया गया है. कंपनी ने फेमी को इस बार बड़ा पुश दिया है. वो अपने करियर का सबसे बड़ा मैच द बीस्ट के साथ लड़ने वाले हैं. लैसनर अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. उनके पास बहुत कम मैच बचे हुए हैं. यहां हम आपको पांच स्टार्स के बारे में बताएंगे जिनके साथ WrestleMania 42 के बाद लैसनर की टक्कर हो सकती है.
गुंथर
2 / 6अब समय आ गया है कि ट्रिपल एच को ब्रॉक लैसनर और गुंथर के बीच ड्रीम मैच करा देना चाहिए. दोनों के मुकाबले का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. गुंथर को अब करियर किलर उपाधि भी मिल गई है. वो गोल्डबर्ग, जॉन सीना और एजे स्टाइल्स को रिटायर कर चुके हैं. WrestleMania 42 के बाद गुंथर पहले शख्स हैं जो लैसनर को टक्कर दे सकते हैं.
ब्रॉन ब्रेकर
3 / 6ब्रॉन ब्रेकर भी कंपनी के फ्यूचर स्टार हैं. लैसनर का उनके साथ भी मैच होना चाहिए. ट्रिपल एच ने जरूर इसका प्लान बनाया होगा. ब्रेकर कुछ महीनों से इंजरी के कारण एक्शन से बाहर चल रहे हैं. वो WrestleMania 42 का हिस्सा भी शायद नहीं बनेंगे. उनका मोमेंटम बिखर गया है. ऐसे में WrestleMania 42 के बाद वो लैसनर को टक्कर देकर खुद को ऊपर उठा सकते हैं.
सैथ रॉलिंस
4 / 6हाल ही में Raw में सैथ रॉलिंस और ब्रॉक लैसनर का आमना-सामना हुआ था. दोनों के बीच ब्रॉल देखने को नहीं मिला. रॉलिंस ने लैसनर का ध्यान भटकाया और फेमी ने फिर द बीस्ट को उठाकर पटक दिया. WrestleMania 42 के बाद लैसनर की रॉलिंस के साथ भी टक्कर देखने को मिल सकती है. दोनों की पहले भी राइवलरी रह चुकी है.
रोमन रेंस
5 / 6WrestleMania 42 में रोमन रेंस के वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने की पूरी संभावना है. सीएम पंक के साथ उनका मैच होने वाला है. WrestleMania 42 के बाद रोमन और ब्रॉक लैसनर के बीच एक अंतिम मैच हो सकता है. आप सभी जानते हैं कि दोनों की राइवलरी पहले काफी खतरनाक रह चुकी है. रेंस को ऊपर उठाने में द बीस्ट का बहुत बड़ा हाथ रहा है.
जे'वॉन एवंस
6 / 6WWE ने ये बता दिया है कि जे'वॉन एवंस उनके फ्यूचर स्टार हैं. बहुत जल्द उनकी मेन रोस्टर में एंट्री करा दी गई है. WrestleMania 42 में वो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच का हिस्सा हैं. ब्रॉक लैसनर के खिलाफ एवंस को भी मौका दिया जा सकता है. हो सकता है कि WrestleMania 42 के बाद लैसनर और एवंस की टक्कर देखने को मिले. ट्रिपल एच ये कदम उठा सकते हैं.