Roman Reigns को हराकर ये 5 WWE स्टार्स बन सकते हैं अगले वर्ल्ड चैंपियन, Triple H देंगे मौका!

WWE WrestleMania 42 में रोमन रेंस को तगड़ी सफलता मिली. उन्होंने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती. अब सवाल ये है कि आगे जाकर रेंस के टाइटल रन का अंत कौन करेगा. आइए आपको कुछ नामों के बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
रोमन रेंस को कौन हराएगा?

WWE WrestleMania 42 का हाल ही में सफल समापन हो गया है. नाइट-2 में रोमन रेंस को बड़ी सफलता मिली. उन्होंने खतरनाक मैच में सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की. रोमन लंबे समय बाद चैंपियन बने हैं. कंपनी ने एक बार फिर उनके ऊपर भरोसा जताया है. हालांकि, इस बार रेंस शायद लंबे समय तक टाइटल अपने पास नहीं रख पाएंगे. यहां हम आपको पांच स्टार्स के बारे में बताएंगे जो रेंस को हराकर नए वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं.

विज्ञापन

जेकब फाटू

जेकब फाटू2 / 6

जेकब फाटू एक ऐसे शख्स हैं जो रोमन रेंस को हराकर टाइटल अपने नाम कर सकते हैं. रेंस और फाटू के बीच आगामी बैकलैश इवेंट में मैच हो सकता है. फाटू ने रेंस को रेड ब्रांड के एपिसोड में टाइटल के लिए चुनौती पेश कर दी. कंपनी द्वारा फाटू को बड़ा पुश दिया जा सकता है.

विज्ञापन

सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस3 / 6

सैथ रॉलिंस को पिछले साल इंजरी के कारण वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप छोड़नी पड़ी थी. रॉलिंस कई बार कह चुके हैं कि वो अपना टाइटल वापस लेकर रहेंगे. रॉलिंस और रेंस की राइवलरी भी अधूरी है. आगे जाकर रेंस को हराकर दोबारा वर्ल्ड चैंपियन रॉलिंस बन सकते हैं.

ब्रॉन ब्रेकर

ब्रॉन ब्रेकर 4 / 6

ब्रॉन ब्रेकर भी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप की कतार में हैं. वो बतौर फ्यूचर स्टार के रूप में काम कर रहे हैं. सीएम पंक के साथ उनका मैच भी इस साल की शुरुआत में हुआ था. ब्रेकर और रोमन रेंस का आगे जाकर मैच होना तय है. ब्रेकर भी नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन सकते हैं.

विज्ञापन

ओबा फेमी

ओबा फेमी5 / 6

ओबा फेमी मौजूदा समय में छाए हुए हैं. उन्होंने रेसलमेनिया 42 में ब्रॉक लैसनर को हराया है. इसके बाद उन्होंने रोमन रेंस को भी चुनौती पेश की. फेमी ने कहा कि वो अगला शिकार रेंस को बना सकते हैं. फेमी की राइवलरी बहुत जल्द रोमन के साथ हो सकती है. फेमी नए चैंपियन बन सकते हैं.

गुंथर

गुंथर6 / 6

हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया कि गुंथर और रोमन रेंस की राइवलरी आगे देखने को मिल सकती है. दोनों के बीच टक्कर फैंस भी देखना चाहते हैं. गुंथर के लिए पिछले कुछ साल शानदार रहे हैं. रेंस को हराकर वो नए वर्ल्ड चैंपियन आगे जाकर बन सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन