5 WWE दिग्गज जो Roman Reigns की नई ब्लडलाइन के मैनेजर बन सकते हैं, क्या Paul Heyman की होगी वापसी?

WWE में इस समय रोमन रेंस छाए हुए हैं. रेसलमेनिया 42 में उन्होंने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से वो लगातार काम कर रहे हैं. उन्होंने अपनी नई ब्लडलाइन बना ली है. आइए आपको कुछ दिग्गजों के नाम बताते हैं जो ब्लडलाइन के मैनेजर बन सकते हैं.

WWE
1 / 6
कौन बनेगा नया मैनेजर?

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस का पुराना रूप देखने को मिल रहा है. हाल ही में उन्होंने क्लैश इन इटली में जेकब फाटू को हराया. फाटू ने इसके बाद उन्हें एक्नॉलेज किया और उनकी ब्लडलाइन में शामिल हो गए. द उसोज़ पहले से उनके साथ काम कर रहे थे. रेंस की नई ब्लडलाइन काफी मजबूत हो गई है. आगे जाकर इसमें कुछ नए स्टार्स भी शामिल हो सकते हैं. यहां हम आपको पांच दिग्गजों के बारे में बताएंगे जो ट्राइबल चीफ की नई ब्लडलाइन के मैनेजर बन सकते हैं.

विज्ञापन

पॉल हेमन

पॉल हेमन 2 / 6

2020 से 2024 तक लगातार रोमन रेंस के साथ पॉल हेमन ने काम किया. रेंस के वाइजमैन हेमन ही थे. रेंस और उनकी टीम की सफलता के पीछे पॉल हेमन का हाथ था. पिछले साल हेमन ने रेंस को धोखा दे दिया था. अब एक बार फिर रेंस और हेमन साथ आ सकते हैं. रेंस की नई ब्लडलाइन को हेमन मैनेज कर सकते हैं.

विज्ञापन

द रॉक

द रॉक3 / 6

द रॉक का अब रिंग में सिंगल मैच लड़ना मुश्किल है. 2024 में उन्होंने रोमन रेंस के साथ मिलकर टैग टीम मैच लड़ा था. रॉक कंपनी के साथ अभी भी जुड़े हुए हैं. रोमन की नई ब्लडलाइन के मैनेजर रॉक भी बन सकते हैं. वैसे इसे अच्छा कदम माना जा सकता है. इससे फैंस भी खुश हो जाएंगे.

रिकीशी

रिकीशी4 / 6

रिकीशी का नाम दिग्गजों की लिस्ट में आता है. वो ब्लडलाइन के ही सदस्य हैं. वो द उसोज़ और सोलो सिकोआ के पिता हैं. रिकीशी कई बार कंपनी में वापसी की बात कह चुके हैं. इस बार उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. वो रोमन की नई ब्लडलाइन के मैनेजर बन सकते हैं.

विज्ञापन

जेबीएल

जेबीएल 5 / 6

जेबीएल भी बढ़िया मैनेजर माने जाते हैं. उनका रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है. जेबीएल को भी बड़ा रोल कंपनी में दिया जा सकता है. वो WWE के साथ जुड़े हुए हैं. वो रोमन रेंस की नई ब्लडलाइन को मैनेज कर फैंस को खुश कर सकते हैं.

कर्ट एंगल

कर्ट एंगल6 / 6

कर्ट एंगल भी अच्छे मैनेजर बन सकते हैं. उन्हें रेसलिंग का बहुत अनुभव है. कहानियों को किस अंदाज में आगे बढ़ाना है उन्हें अच्छे से आता है. एंगल की वापसी भी कंपनी में हो सकती है. वो रोमन रेंस की नई ब्लडलाइन के साथ जुड़ सकते हैं. उन्हें बड़ी भूमिका दी जा सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन