WWE WrestleMania 42 में होगी John Cena की एंट्री, इन 5 तरीकों से फैंस को कर सकते हैं खुश

WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब कुछ ही समय रह गया है. वहां पर जॉन सीना भी नज़र आएंगे. लंबे समय बाद उन्हें टीवी पर देखने का मौका मिलेगा. कुछ चीजों के जरिए सीना इस बार अपने फैंस को खुश कर सकते हैं.

WWE
1 / 6
WWE WrestleMania 42

WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को होने वाला है. फैंस इसे लेकर पूरी तरह से तैयार हैं. शो में जॉन सीना भी नज़र आएंगे. उन्हें होस्ट की भूमिका दी गई है. सीना ने पिछले साल दिसंबर में अपने करियर का आखिरी मैच गुंथर के खिलाफ लड़ा था. इसके बाद से वो टीवी पर नज़र नहीं आए हैं. अब लंबे समय बाद वो एंट्री करेंगे. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि सीना WrestleMania 42 में क्या-क्या करेंगे. यहां हम आपको पांच तरीकों के बारे में बताएंगे जिनसे मेगा इवेंट में फैंस को सीना खुश कर सकते हैं.

विज्ञापन

जॉन सीना मैच लड़ सकते हैं

जॉन सीना मैच लड़ सकते हैं2 / 6

वैसे तो जॉन सीना कह चुके हैं कि वो अब इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आएंगे, लेकिन WWE में चीजें कभी भी बदल सकती हैं. हो सकता है कि WrestleMania 42 में सीना मैच लड़ लें. उनका किसी यंग स्टार के साथ शो के दौरान ही मैच बुक किया जा सकता है. ऐसा हुआ तो फिर फैंस खुश हो जाएंगे.

विज्ञापन

मेन इवेंट की अनाउंसमेंट करके

मेन इवेंट की अनाउंसमेंट करके 3 / 6

नाइट-1 के मेन इवेंट में कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन का मैच होगा. नाइट-2 के मेन इवेंट में रोमन रेंस और सीएम पंक की टक्कर होगी. जॉन सीना इन दोनों मुकाबलों में आकर स्टार्स को इंट्रोड्यूस कर सकते हैं. ये मोमेंट बहुत ही खास होगा, जिसे देखकर फैंस खुश हो जाएंगे. आप जानते हैं कि सीना का माइक स्किल बहुत तगड़ा है.

डेनहाउजेन के साथ सैगमेंट

डेनहाउजेन के साथ सैगमेंट4 / 6

डेनहाउजेन ने हाल ही में WWE में एंट्री की है. उनका किरदार बहुत ही अलग है. Raw के एपिसोड में बैकस्टेज डेनहाउजेन ने जॉन सीना का जिक्र किया था. सीना का डेनहाउजेन के साथ रेसलमेनिया 42 में सैगमेंट हो सकता है. इसमें बहुत मजा आएगा. इसके जरिए डेनहाउजेन को पुश भी मिल जाएगा.

विज्ञापन

मेन इवेंट में धोखा देकर

मेन इवेंट में धोखा देकर 5 / 6

पिछले साल कोडी रोड्स और जॉन सीना की राइवलरी रही थी. रेसलमेनिया 42 में कोडी अपने टाइटल को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ दांव पर लगाएंगे. वहां पर सीना बड़ा रोल निभा सकते हैं. वो कोडी के साथ चीटिंग कर ऑर्टन की जीत में मदद कर सकते हैं. ये भी एक ऐसी चीज है  जिससे फैंस खुश हो जाएंगे.

हॉल ऑफ फेम में शामिल होने की घोषणा

हॉल ऑफ फेम में शामिल होने की घोषणा6 / 6

अगले साल का रेसलमेनिया सऊदी अरब में होने वाला है. कंपनी इसे अभी से हाइप कर रही है. वहां पर द रॉक के आने की संभावना भी है. जॉन सीना अगले साल हॉल ऑफ फेम में शामिल होने की घोषणा इस बार कर सकते हैं. ये सभी के लिए खुशी का पल होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन