Cody Rhodes vs Gunther: WWE SmackDown के आने वाले शो में एक धमाकेदार मैच होने वाला है. कोडी रोड्स एक बार फिर अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को गुंथर के खिलाफ दांव पर लगाने वाले हैं. इस बार मुकाबला थोड़ा अलग होगा क्योंकि गेस्ट रेफरी सैमी ज़ेन होंगे. हाल ही क्लैश इन इटली में कोडी को विवादास्पद जीत मिली थी. कोडी और सैमी के बीच भी चीजें सही नहीं चल रही हैं. गुंथर ने ही सैमी को गेस्ट रेफनी चुना है. मुकाबले में कुछ भी हो सकता है. आइए आपको पांच तरीकों के बारे में बताते हैं जिनके जरिए दोनों के मैच का अंत हो सकता है. (Photo: WWE.com)
गुंथर की जीत

2 / 6
गुंथर को इस बार ट्रिपल एच बड़ा पुश दे सकते हैं. कोडी रोड्स के ऊपर क्लीन जीत द रिंग जनरल को मिल सकती है. वैसे भी गुंथर को हरा पाना रोड्स के लिए बहुत मुश्किल होने वाला है. क्लैश इन इटली में रेफरी की गलती से गुंथर को हार का सामना करना पड़ा था. (Photo: WWE.com)
सैमी ज़ेन का हील टर्न

3 / 6
पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड में कोडी रोड्स और सैमी ज़ेन ने एक-दूसरे को थप्पड़ मारा था. सैमी चेयर लेकर भी आ गए थे, लेकिन उन्होंने हमला नहीं किया. सैमी इस बार बड़ा गेम खेल सकते हैं. वो कोडी के ऊपर खतरनाक अटैक कर हील टर्न ले सकते हैं. सैमी की वजह से कोडी को अपना टाइटल गंवाना पड़ सकता है. (Photo: WWE.com)
कोडी रोड्स की जीत

4 / 6
रेसलमेनिया 42 में किसी ने नहीं सोचा था कि रैंडी ऑर्टन को हराकर कोडी रोड्स अपने टाइटल को रिटेन कर लेंगे. कुछ ऐसा ही SmackDown में भी हो सकता है. गुंथर के ऊपर इस बार क्लीन जीत कोडी हासिल कर सकते हैं. द अमेरिकन नाईटमेयर के टाइटल रन को और तगड़ा बनाया जा सकता है. (Photo: WWE.com)
गुंथर की चौंकाने वाली हार

5 / 6
गुंथर को लगता है कि सैमी ज़ेन एक सही इंसान हैं. द रिंग जनरल ने सैमी के ऊपर भरोसा जताया है. उन्हें जनरल मैनेजर निक एल्डिस के ऊपर भी भरोसा नहीं है. हालांकि, द रिंग जनरल को झटका लग सकता है. सैमी उनके ऊपर ही अटैक कर मामला पलट सकते हैं. सैमी की वजह से गुंथर को हार का सामना करना पड़ सकता है. (Photo: WWE.com)
मैच हो सकता है रद्द

6 / 6
सैमी ज़ेन कई बार कह चुके हैं कि उन्हें भी वर्ल्ड चैंपियन बनना है. सैमी इस बार मैच को अपने पक्ष में ला सकते हैं. कोडी रोड्स और गुंथर दोनों के ऊपर वो हमला कर मैच रद्द कर सकते हैं. बतौर रेफरी उनके पास इस चीज की पावर भी है. इसके बाद इन तीनों के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच नाइट ऑफ चैंपियंस में बुक किया जा सकता है. (Photo: WWE.com)