IPL 2026 में गेंद-बल्ले से तबाही मचाएंगे ये 5 अनकैप्ड खिलाड़ी! एक के नाम है सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड

Uncapped Players Can Shine IPL: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण में कई सारे प्लेयर्स ने तगड़े प्रदर्शन की उम्मीद है. कुछ अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, जो गेंद और बल्ले से तबाही मचा सकते हैं.

Vaibhav Sooryavanshi Ayush Mhatre
1 / 6

Uncapped Players Can Shine IPL: आईपीएल 2026 के आयोजन में अभी दो हफ्ते का समय बाकी है. 28 मार्च से इस प्रतियोगिता की शुरुआत होगी. आईपीएल में सिर्फ बड़े-बड़े खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि युवा प्लेयर भी खेलते हुए नजर आते हैं. IPL ने टीम इंडिया को कई युवा खिलाड़ी दिए हैं. IPL 2026 में भी कुछ अनकैप्ड खिलाड़ी तहलका मचा सकते हैं.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स)

वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स)2 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया को ICC अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 जिताने में अहम भूमिका निभाई. 7 पारियों में उन्होंने सबसे ज्यादा 439 रन बनाए. 14 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू किया था. वह सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने थे. अब IPL 2026 में भी उनसे ताबड़तोड़ प्रदर्शन की उम्मीद है.

विज्ञापन

आयुष म्हात्रे (चेन्नई सुपर किंग्स)

आयुष म्हात्रे (चेन्नई सुपर किंग्स)3 / 6

ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के विजेता कप्तान आयुष म्हात्रे का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. उन्होंने वर्ल्ड कप की 7 पारियों में 214 रन बनाए. 17 वर्षीय आयुष ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 7 पारियों में 188.97 के स्ट्राइक रेट से 240 रन बनाए थे. म्हात्रे से अब IPL 2026 में भी फैंस को ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है.

आकिब नबी (दिल्ली कैपिटल्स)

आकिब नबी (दिल्ली कैपिटल्स)4 / 6

जम्मू-कश्मीर के 29 वर्षीय तेज गेंदबाज आकिब नबी को IPL 2026 के ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा. घरेलू क्रिकेट में सनसनी मचाने वाले आकिब से अब IPL में भी बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी. वो सिर्फ गेंद ही नहीं, बल्कि बल्ले से भी DC के लिए योगदान दे सकते हैं.

विज्ञापन

प्रशांत वीर (चेन्नई सुपर किंग्स)

प्रशांत वीर (चेन्नई सुपर किंग्स)5 / 6

प्रशांत वीर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.2 करोड़ रुपये में खरीदा था. UPT20 और SMAT में उनका शानदार प्रदर्शन रहा. इसी वजह से उन्हें मौका मिला है. वो अपने घरेलू क्रिकेट के प्रदर्शन को IPL में जारी रख सकते हैं और फैंस के दिलों में जगह बना सकते हैं.

सलिल अरोड़ा (सनराइजर्स हैदराबाद)

सलिल अरोड़ा (सनराइजर्स हैदराबाद)6 / 6

सलिल अरोड़ा पंजाब के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जिन्हें IPL 2026 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.50 करोड़ रूपये में खरीदा था. उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन घरेलू क्रिकेट में किया था. अब वो IPL में भी रनों की बारिश कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन