WrestleMania से पहले WWE Raw में Brock Lesnar-Roman Reigns मचाएंगे बवाल, ये 5 चीजें कर विरोधियों को करेंगे पस्त!

WWE WrestleMania से पहले Raw के अंतिम एपिसोड पर सभी की नजरें टिकी हैं. वहां पर ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस भी आएंगे. दोनों स्टार्स कुछ बड़ी चीजें कर फैंस के उत्साह को और ज्यादा बढ़ा सकते हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
WWE Raw

WrestleMania से पहले WWE Raw का अंतिम एपिसोड धमाकेदार होने वाला है. कंपनी ने कुछ बड़े सैगमेंट्स का ऐलान पहले ही कर दिया है. टॉप स्टार्स एक बार फिर बवाल मचाने के लिए तैयार हैं. सबसे बड़ी बात है कि रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर भी शो में नज़र आएंगे. दोनों के सैगमेंट्स की घोषणा कर दी गई है. दोनों अपने विरोधियों का सामना करेंगे. रोमन और लैसनर रिंग में आएंगे, तो फिर बवाल मचना पक्का है. फैंस भी इनके एक्शन के लिए तैयार हैं. यहां हम पांच चीजों की बात करेंगे जो रेड ब्रांड के एपिसोड में लैसनर और रेंस कर सकते हैं.

विज्ञापन

क्या रोमन रेंस लेंगे बदला?

क्या रोमन रेंस लेंगे बदला?2 / 6

पिछले हफ्ते रोमन रेंस रेड ब्रांड में नहीं आए थे. वहां पर सीएम पंक ने उनकी खूब बेइज्जती की. इससे पहले हफ्ते में पंक ने रेंस को GTS लगाकर अनाउंस टेबल पर धराशाई कर दिया था. रेंस अब इस हफ्ते पंक से बदला ले सकते हैं. वो द बेस्ट इन द वर्ल्ड को सुपरमैन पंच और स्पीयर से पस्त कर सकते हैं. ऐसा होने की पूरी संभावनाएं नज़र आ रही हैं.

विज्ञापन

ओबा फेमी पर भारी पड़ सकते हैं ब्रॉक लैसनर

ओबा फेमी पर भारी पड़ सकते हैं ब्रॉक लैसनर3 / 6

सबसे तगड़ी राइवलरी इस समय ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी की चल रही है. फेमी का दबदबा देखने को मिला है. लगातार दो हफ्ते उन्होंने द बीस्ट को पस्त किया है. इस हफ्ते अब फेमी की बारी हो सकती है. लैसनर उन्हें एफ-5 देकर सबक सिखा सकते हैं.

क्या टाइटल मैच में जुड़ेगी शर्त?

क्या टाइटल मैच में जुड़ेगी शर्त?4 / 6

WWE द्वारा रोमन रेंस और सीएम पंक के मैच को और ज्यादा रोमांचक बनाया जा सकता है. दोनों का मैच रेसलमेनिया 42 के नाइट-2 के मेन इवेंट में होगा. इस हफ्ते रोमन मैच में कोई नई शर्त जोड़कर सभी को हैरान कर सकते हैं. ऐसा हुआ तो फिर फैंस का उत्साह इस मैच के लिए और ज्यादा बढ़ जाएगा.

विज्ञापन

क्या ब्रॉक लैसनर करेंगे शर्त की डिमांड?

क्या ब्रॉक लैसनर करेंगे शर्त की डिमांड?5 / 6

ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी एक-दूसरे पर टूट पड़ने को तैयार हैं. पिछले दो हफ्तों से ट्रिपल एच भी बीच-बचाव के लिए आ रहे हैं. फेमी और लैसनर का मैच देखने के लिए सभी उत्साहित हैं. इस मैच को और ज्यादा मजेदार बनाने के लिए लैसनर कोई नई शर्त रेड ब्रांड में जोड़ सकते हैं.

बैकस्टेज हो सकता है बवाल

बैकस्टेज हो सकता है बवाल6 / 6

आप सभी जानते हैं कि ब्रॉक लैसनर को गुस्सा जल्दी आ जाता है. वो अपने विरोधी की हालत कहीं पर भी खराब कर सकते हैं. रिंग में अभी तक लैसनर को फेमी को पीटने का मौका नहीं मिला है. इस हफ्ते रेड ब्रांड में वो कुछ अलग कर सकते हैं. फेमी के ऊपर बैकस्टेज ही लैसनर हमला कर उन्हें तहस-नहस कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन