5 चौंकाने वाली चीजें जो WWE WrestleMania 42 के बाद SmackDown के पहले एपिसोड में हो सकती हैं
WWE WrestleMania 42 के बाद SmackDown के पहले एपिसोड पर सभी की नजरें टिकी हैं. फैंस को वहां पर सरप्राइज मिल सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि शो में कौन सी चौंकाने वाली चीजें हो सकती हैं.

WWE WrestleMania 42 का समापन हो गया है. फैंस को वहां पर तगड़े सरप्राइज मिले. इसके बाद Raw का पहला एपिसोड भी खत्म हो गया है. शो में कहानियोंं को आगे बढ़ाया गया. रोमन रेंस ने भी एंट्री की थी. खैर अब SmackDown की बारी है. इसका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. वहां पर भी नई स्टोरीलाइन्स की शुरुआत होगी. टॉप स्टार्स अपने एक्शन से जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं. यहां हम पांच चौंकाने वाली चीजों के बारे में बात करेंगे जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं.
क्या द रॉक करेंगे वापसी?
2 / 6पिछले साल एलिमिनेशन चैंबर के बाद से अभी तक WWE टीवी पर द रॉक दिखाई नहींं दिए हैं. फैंस उनसे काफी गुस्से में हैं. द रॉक का अब आना बनता भी है. हो सकता है कि वो इस हफ्ते SmackDown के एपिसोड में वापसी करें. ऐसा हुआ तो फैंस जरूर चौंक जाएंगे. वैसे भी रॉक हमेशा ही दर्शकों को सरप्राइज देते हैं.
क्या सीएम पंक को होगी एंट्री?
3 / 6Raw के एपिसोड में सीएम पंंक ने संकेत दिए थे कि वो अब कोडी रोड्स के खिलाफ जाएंगे. पंक के ब्रांड में अब बदलाव हो सकता है. वो SmackDown में इस हफ्ते आकर कोडी को टाइटल के लिए चुनौती पेश करते हैं. दोनों के बीच आगे जाकर बड़ा मैच हो सकता है.
कोडी रोड्स को मिलेगा साथ
4 / 6रेसलमेनिया 42 में कोडी रोड्स ने रैंडी ऑर्टन को हराया. मैच के बाद भी रैंडी ने कोडी के ऊपर हमला किया. रैंडी ने अपने साथी पैट मैकफी को भी आरकेओ दे दिया था. अब SmackDown में एक चौंकाने वाली चीज देखने को मिल सकती है. पैट मैकफी आकर कोडी से हाथ मिला सकते हैं.
MFT ग्रुप में दरार
5 / 6सोलो सिकोआ के ग्रुप MFT में पिछले कुछ हफ्तों से गड़बड़ी चल रही है. टामा टोंगा ग्रुप को तोड़ने पर लगे हुए हैं. पिछले हफ्ते भी बड़े मुकाबले में ध्यान भटकाने का काम किया था. अब इस हफ्ते SmackDown में MFT में फूट पड़ सकती है. सिकोआ के ऊपर टर्न लिया जा सकता है.
सैमी ज़ेन बन सकते हैं हील
6 / 6सैमी ज़ेन को पिछले कुछ हफ्तों से फैंस का निगेटिव रिएक्शन मिल रहा है. रेसलमेनिया 42 में भी वो अपनी यूएस चैंपियनशिप हार गए थे. SmackDown में सैमी के कैरेक्टर में बदलाव देखने को मिल सकता है. वो हील टर्न लेकर सभी को चौंका सकते हैं. इस चीज की बहुत ज्यादा संभावनाएं हैं.