RCB को लगातार दूसरे साल चैंपियन बना सकते हैं ये 5 धुरंधर, IPL 2026 में गेंद-बल्ले से होगी तूफानी प्रदर्शन की उम्मीद

Royal Challengers Bengaluru: इंडियन प्रीमियर लीग का पिछला सीजन RCB ने जीता था और वो लगातार दूसरे साल ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेंगे. कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जो IPL 2026 में धमाल मचा सकते हैं. अगर उन्होंने लय पकड़ ली, तो RCB दूसरी IPL ट्रॉफी उठा सकती है.

Virat Kohli Josh Hazlewood
1 / 6

Royal Challengers Bengaluru: IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है. पिछले साल की चैंपियन RCB टूर्नामेंट का पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने वाली है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी. उनका लक्ष्य लगातार दूसरे साल चैंपियन बनना होगा. कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पिछले साल प्रभावित किया था और इस साल भी उनसे वैसे ही जोरदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. अगर उन्होंने गेंद-बल्ले से तहलका मचाया, तो RCB दोबारा चैंपियन बन सकती है.

विज्ञापन

विराट कोहली से होंगी उम्मीदें

विराट कोहली से होंगी उम्मीदें2 / 6

विराट कोहली RCB के सबसे बड़े मैच विनर हैं. पिछले साल कोहली RCB के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. उन्होंने 15 मैचों में 657 रन ठोके थे. RCB को चैंपियन बनाने में उनका बड़ा किरदार रहा था. अब उनसे फिर वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

विज्ञापन

जोश हेजलवुड गेंद से मचाएंगे कोहराम!

जोश हेजलवुड गेंद से मचाएंगे कोहराम!3 / 6

जोश हेजलवुड की फिटनेस पर सवाल है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि IPL 2026 की शुरुआत तक वो फिट हो जाएंगे. हेजलवुड ने पिछले साल 22 विकेट अपने नाम किए थे और RCB को चैंपियन बनाने में उनका बड़ा किरदार था. उन्हें फिर IPL में वैसा ही धमाल मचाना होगा.

भुवनेश्वर कुमार ने किया था प्रभावित

भुवनेश्वर कुमार ने किया था प्रभावित4 / 6

IPL 2025 में भुवनेश्वर कुमार ने RCB के लिए शानदार गेंदबाजी की थी. उन्होंने 14 मैचों में हिस्सा लेते हुए कुल 17 विकेट अपने नाम किए थे. भुवनेश्वर का RCB की टाइटल जीत में बड़ा किरदार था और अब उन्हें फिर से ऐसा ही प्रदर्शन करना होगा.

विज्ञापन

फिल साल्ट देंगे धमाकेदार शुरुआत!

फिल साल्ट देंगे धमाकेदार शुरुआत!5 / 6

IPL 2025 में फिल साल्ट ने विराट कोहली के साथ मिलकर शानदार शुरुआत दी थी. उन्होंने 13 मैचों में हिस्सा लेते हुए 403 रन बनाए थे. एक बार फिर उनपर ओपनिंग का दारोमदार होगा. अगर साल्ट का बल्ला चला, तो RCB को चैंपियन बनने से रोकना मुश्किल हो जाएगा.

क्रुणाल पांड्या रहे हैं मैच विनर

क्रुणाल पांड्या रहे हैं मैच विनर6 / 6

IPL 2025 ऑक्शन में क्रुणाल पांड्या पर RCB ने खूब पैसे लुटाए थे. पांड्या ने उस हिसाब से प्रदर्शन भी किया. उन्होंने महत्वपूर्ण मौकों पर बल्ले से योगदान दिया, वहीं गेंद से उनके लिए पिछले सीजन सबसे बेस्ट रहा. उन्होंने 17 विकेट अपने नाम किए थे. अब वो IPL 2026 में भी ऐसा ही प्रदर्शन जारी रखना चाहेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन