T20 World Cup के बाद वैभव सूर्यवंशी करेंगे टीम इंडिया में डेब्यू? 5 कारण क्यों BCCI दे सकता है युवा खिलाड़ी को मौका
Vaibhav Suryavanshi: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी पिछले एक साल से लगातार फैंस के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं. सूर्यवंशी ने हर लेवल पर रन बनाए हैं और हाल ही में अंडर 19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत में उनका बड़ा किरदार रहा. BCCI के रूल के कारण वो दोबारा अंडर 19 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे. सूर्यवंशी का लक्ष्य अब सीनियर टीम में जगह बनाना होगा. ये टीम अभी टी20 वर्ल्ड कप में व्यस्त है. कुछ कारणों से लगता है कि वैभव वर्ल्ड कप के बाद भारत के लिए डेब्यू कर सकते हैं.

2 / 6अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन धमाकेदार रहा. वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी रहे. उन्होंने 62.71 के औसत से 439 रन ठोक दिए. सूर्यवंशी ने ICC लेवल के टूर्नामेंट पर अपना दम दिखाया और खुद को साबित किया. उनके इस प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए BCCI उन्हें टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका दे सकता है.
3 / 6युवा खिलाड़ी पर लंबे समय के लिए निवेश करना कई बार टीम के लिए फायदेमंद साबित होता है. सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने बेहद कम उम्र में भारत के लिए डेब्यू कर लिया था. BCCI ने उनमें निवेश किया और दोनों ही महान बल्लेबाज बने. कुछ ऐसा ही BCCI को अब सूर्यवंशी के साथ करने की भी जरूरत है. इसी वजह से टी20 वर्ल्ड कप के बाद उन्हें सीनियर टीम के लिए खेलना चाहिए.
4 / 6वैभव सूर्यवंशी लगातार घरेलू क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं. रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, BCCI के तीनों घरेलू टूर्नामेंट में 14 साल के वैभव ने रनों की बारिश की है. इसी प्रदर्शन के आधार पर उन्हें टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का चांस मिलना चाहिए.
5 / 6वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ यूथ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि सीनियर लेवल पर भी कमाल किया है. एशिया कप राइजिंग स्टार्स में वैभव सूर्यवंशी से कहीं ज्यादा उम्र के खिलाड़ी इंडिया A के लिए खेल रहे थे. इसके बावजूद भारत के लिए सूर्यवंशी सबसे अधिक रन बनाने वाले प्लेयर थे. उन्होंने साबित किया था कि सीनियर प्लेयर्स के साथ वो कंधे से कंधा मिलाकर चल सकते हैं.
6 / 6टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी IPL में व्यस्त हो जाएंगे. उन्हें पर्याप्त आराम नहीं मिल पाएगा. इसके बाद दोबारा टीम इंडिया अलग-अलग देशों के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलने में व्यस्त हो जाएगी. BCCI चाहे, तो किसी सीरीज में सूर्या, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा जैसे प्लेयर्स को आराम देकर वैभव सूर्यवंशी जैसे नए प्लेयर्स को टीम में जगह दे सकती है.