एक साथ 14 WWE स्टार्स को नौकरी से निकाला! 5 कारण क्यों Triple H ने लिया चौंकाने वाला फैसला

WWE WrestleMania 42 के कुछ दिन बाद कंपनी में काफी उथल-पुथल मच गई है. कुछ बड़े स्टार्स को ट्रिपल एच और उनकी टीम ने बाहर का रास्ता दिखाया है. आइए जानते हैं कि ऐसा करने की क्या वजहें हो सकती हैं.

WWE
1 / 6
WWE ने स्टार्स को क्यों किया रिलीज?

कुछ दिन पहले WWE WrestleMania 42 खत्म हो गया. इसके बाद Raw और SmackDown का एपिसोड भी समाप्त हो गया है. ब्लू ब्रांड के शो से पहले एक बड़ा धमाका हुआ. कंपनी ने NXT और मेन रोस्टर के कई स्टार्स को रिलीज कर दिया. मेन रोस्टर के 14 बड़े स्टार्स को बाहर निकाला गया है. ट्रिपल एच और उनकी टीम ने चौंकाने वाला फैसला लिया है. कुछ तो ऐसे भी हैं जिन्हें दूसरी बार रिलीज किया गया है. खैर हम आपको उन पांच कारणों के बारे में बताते हैं कि क्यों ट्रिपल एच ने इन्हें निकाल कर चौंका दिया है.

विज्ञापन

हमेशा का ट्रेंड

हमेशा का ट्रेंड2 / 6

WWE ने वायट सिक्स जैसे ग्रुप को निकाल दिया है, जिसमें पांच स्टार्स थे. आपने देखा होगा कि 2020 के बाद से हर साल कंपनी रेसलमेनिया के बाद बड़े स्टार्स को बाहर का रास्ता दिखाती है. बजट में कटौरी का हवाला दिया जाता है. कंपनी ने इस बार भी ये ट्रेंड जारी रखा है. शायद इस वजह से ही स्टार्स को रिलीज करने का फैसला लिया हो.

विज्ञापन

बुकिंग में दिक्कत

बुकिंग में दिक्कत3 / 6

WWE ने एलिस्टर ब्लैक और जेलिना वेगा सहित कुछ ऐसे स्टार्स को निकाला है, जिनकी बुकिंग ज्यादा खास नहीं रही है. इनके ऊपर ध्यान नहीं दिया गया है. ऐसा लगा कि क्रिएटिव टीम के पास इन सभी रेसलर्स के लिए प्लान नहीं हैं. इस वजह से ही शायद इन्हें बाहर किया गया हो सकता है.

ज्यादा सैलरी

ज्यादा सैलरी4 / 6

रिलीज किए गए कई स्टार्स ऐसे भी हैं जिनका उपयोग ज्यादा नहीं हो रहा है. इनकी सैलरी भी बहुत ज्यादा है. आपको याद होगा कि पिछले साल ब्रॉन स्ट्रोमैन ज्यादा सैलरी की वजह से ही निकाला गया. कहा गया था कि उनका काम कम है और पैसा ज्यादा मिल रहा है. एक कारण ये भी है कि इस बार भी ट्रिपल एच ने बड़ा कदम उठाया हो.

विज्ञापन

स्टार्स की इंजरी

स्टार्स की इंजरी5 / 6

जोई स्टार्क, अपोलो क्रूज और सैंटोस इस्कोबार सहित कुछ स्टार्स हैं जो इंजरी की वजह से लंबे समय से परेशान हैं. स्टार्क और क्रूज तो लंबे समय से गायब हैं. इंजरी एक ऐसा मुद्दा हो सकता है जिस वजह से कंपनी ने इन्हें रिलीज करने का फैसला लिया हो सकता है.

रोस्टर में भरमार

रोस्टर में भरमार6 / 6

मौजूदा समय में मेन रोस्टर में टैलेंट की बिल्कुल भी कमी नहीं है. आगे बढ़ने की होड़ लगी हुई है. कंंपनी ने रेसलमेनिया 42 के बाद कुछ NXT स्टार्स की भी मेन रोस्टर में एंट्री करा दी. मेन रोस्टर में लगी भीड़ को थोड़ा कम करने के लिए शायद कंपनी ने रिलीज का फैसला लिया हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन