5 कारण क्यों Roman Reigns इस हफ्ते WWE Raw में नज़र नहीं आए, क्या अब The Rock की होगी एंट्री?
WWE Raw के एपिसोड में सीएम पंक ने रोमन रेंस की खूब बेइज्जती की. उसके बाद लगा कि रोमन सरप्राइज एंट्री कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. आइए आपको संभावितज वजहों के बारे में बताते हैं कि रेंस रेड ब्रांड में क्यों नहीं आए.

WWE ने इस हफ्ते Raw का जबरदस्त एपिसोड फैंस को दिया. तगड़े एक्शन के साथ-साथ चौंकाने वाले पल भी देखने को मिले. टॉप स्टार्स ने रेसलमेनिया 42 के बिल्डअप को और अच्छा बना दिया है. खैर शो में रोमन रेंस की कमी खूब खली. वो होते तो दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर होता. सीएम पंक ने रेंस के ऊपर खूब निशाना साधा. साथ ही साथ उन्हें धोखेबाज और मूर्ख भी कहा. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि आखिर रेंस शो में क्यों नज़र नहीं आए. यहां हम आपको पांच कारणों बताएंगे कि रेंस रेड ब्रांड के शो में क्यों नहीं दिखे.
क्या रोमन रेंस इंजर्ड हैं?
2 / 6रोमन रेंस और सीएम पंक की राइवलरी खतरनाक चल रही है. पिछले हफ्ते पंक ने रेंस को पहले GTS लगाया और फिर अनाउंस टेबल पर पटक दिया. रेंस दर्द से काफी कराह रहे थे. ऐसा लगा था कि उन्हें इंजरी आ गई. हो सकता है कि पंक के अटैक के बाद रेंस रिकवरी कर रहे हों. उन्होंने कुछ दिन का आराम लिया हो सकता है. इस वजह से वो Raw में अनुपस्थित रहे.
रोमन रेंस का पार्ट-टाइम शेड्यूल
3 / 6आप सभी जानते हैं कि रोमन रेंस पिछले कुछ सालों से पार्ट-टाइम के रूप में काम कर रहे हैं. उनकी WWE के साथ इस चीज की डील है. पिछले कुछ हफ्तों से वो लगातार टीवी पर दिख रहे थे. मौजूदा डील और लिमिटेड शेड्यूल की वजह से शायद वो इस हफ्ते रेड ब्रांड में नहीं आए.
इंजरी का डर
4 / 6रोमन रेंस पिछले दो हफ्तों से एक्शन में दिख रहे हैं. पहले रेंस ने पंक के ऊपर हमला किया और बाद में पंक ने ट्राइबल चीफ से बदला लिया. रोमन कंपनी के बड़े स्टार हैं और वो रेसलमेनिया 42 का मेन इवेंट करने वाले हैं. ऐसे में मुख्य मैच से पहले इंजरी का डर भी रहता है. रेंस शायद इससे बचने के लिए इस हफ्ते रेड ब्रांड में नहीं आए हो सकते हैं.
क्या द रॉक की होगी एंट्री?
5 / 6WWE Raw के एपिसोड में सीएम पंक ने द रॉक का जिक्र भी किया. पंक ने कहा कि वो हॉलीवुड के बड़े स्टार हैं. एक तरह से पंक ने कहा कि रॉक का रेसलिंग में कोई बड़ा नाम नहीं है. हो सकता है कि रॉक के साथ मिलकर रेंस किसी बड़ी योजना पर काम कर रहे हों. इस वजह से शायद रेड ब्रांड में नज़र नहीं आए.
लोकप्रियता के कारण
6 / 6आप सभी जानते हैं कि रोमन रेंस की लोकप्रियता पूरी दुनिया में है. हर जगह उन्हें फैंस का जबरदस्त समर्थन मिलता है. ऐसे में अगर हफ्ते रोमन टीवी पर आ गए तो पॉपुलैरिटी में कमी आ सकती है. एक हफ्ते ब्रेक लेने के बाद उन्हें शेड्यूल किया जाएगा तो फैंस का उत्साह और बढ़ेगा. शायद इस वजह से वो रेड ब्रांड में नज़र नहीं आए.