5 कारण क्यों WWE SummerSlam 2026 में Roman Reigns की होनी चाहिए हार
WWE SummerSlam 2026 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है. वहां पर रोमन रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को सैथ रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. कुछ ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से रेंस की हार होनी चाहिए. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE SummerSlam 2026: रोमन रेंस ने रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती. इसके बाद जेकब फाटू के खिलाफ दो बार इसे डिफेंड किया. समरस्लैम 2026 में रेंस अपने टाइटल को सैथ रॉलिंस के खिलाफ दांव पर लगाने वाले हैं. दोनों के बीच तगड़ी राइवलरी चल रही है. एक-दूसरे पर दोनों हमला भी कर चुके हैं. रेंस को तगड़ी चुनौती मिलने वाली है. रॉलिंस कह चुके हैं वो रोमन को हराकर रहेंगे. वहीं रेंस का कहना है कि इस बार शील्ड का अध्याय खत्म हो जाएगा. यहां हम पांच कारणों की बात करेंगे कि क्यों रेंस की समरस्लैम में हार होनी चाहिए. (Photo: WWE.com)
रोमन को टाइटल की जरूरत नहीं
2 / 6रोमन रेंस का नाम अब रेसलिंग वर्ल्ड में गूंजता है. वो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. रेंस अकेले ही बिजनेस लाने में सक्षम हैं. इस लिहाज से देखा जाए तो उन्हें टाइटल की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. वो नॉर्मल तरीके से भी काम करके फैंस को खुश कर सकते हैं. ये एक कारण है कि समरस्लैम में उनकी हार होनी चाहिए. (Photo: WWE.com)
सैथ रॉलिंस को है जरूरत
3 / 6मौजूदा समय में सैथ रॉलिंस टाइटल के हकदार हैं. पिछले साल इंजरी की वजह से उन्हें टाइटल छोड़ना पड़ा था. रॉलिंस के लिए बनाई गई सभी योजनाओं को रद्द कर दिया गया. बतौर चैंपियन रॉलिंस बढ़िया काम कर सकते हैं. इस वजह से भी समरस्लैम में रेंस को टाइटल हारना चाहिए. सैथ को नया चैंपियन बनना चाहिए. (Photo: WWE.com)
हो सकते हैं ड्रीम मैच
4 / 6कंपनी में रोमन रेंस के कई ड्रीम मैच होने हैं. टाइटल उनके पास रहेगा तो मैचों का निर्णय पहले से फैंस को पता रहेगा. कोई भी फिर मुकाबलों के लिए उत्साहित नहीं रहेगा. इस लिहाज से भी देखा जाए तो समरस्लैम में रेंस ने टाइटल हार जाना चाहिए. कंपनी उनके फिर बड़े मैचों को बुक कर सकती है. (Photo: WWE.com)
फैंस की मांग
5 / 6रोमन रेंस इससे पहले 1316 दिनों तक चैंपियन रह चुके हैं. मौजूदा समय में फैंस किसी को भी लंबे समय तक चैंपियन बने रहते हुए नहीं देखना चाहते हैं. लगातार बदलाव की मांग रहती है. चेहरा बदलने से कंपनी को भी फायदा होता है. इस वजह से भी रेंस को समरस्लैम में हारकर टाइटल गंवान चाहिए. (Photo: WWE.com)
सैथ रॉलिंस का दबदबा
6 / 6सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस का इतिहास काफी पुराना है. दोनों के बीच मुकाबले भी हो चुके हैं. रॉलिंस का दबदबा देखने को मिला. रेंस के ऊपर वो हावी रहे हैं. कंपनी ने इस चीज को बरकरार रखना चाहिए. इस वजह से इनकी दुश्मनी आगे तक रह सकती है. स्टोरीलाइन और अच्छी बन सकती है. ये भी एक कारण है कि रेंस को समरस्लैम में हारना चाहिए. (Photo: WWE.com)