WWE Backlash 2026 में Roman Reigns ने खतरनाक मैच में टाइटल क्यों रिटेन किया? जानिए 5 कारण

WWE Backlash 2026 में रोमन रेंस ने जेकब फाटू को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रिटेन की. दोनों के बीच खतरनाक मैच हुआ था. रेंस को अंत में सफलता मिली. आइए आपको कुछ कारणों के बारे में बताते हैं कि रेंस ने टाइटल क्यों रिटेन किया.

WWE
1 / 6
रोमन रेंस की जीत

WWE Backlash 2026 के मेन इवेंट में रोमन रेंस ने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जेकब फाटू के खिलाफ दांव पर लगाई. दोनों ने तगड़ा एक्शन दिखाया. फाटू बिल्कुल भी हार मानने को तैयार नहीं थे. अंत में बड़ी मुश्किल से रोमन ने फाटू को हराकर टाइटल रिटेन किया. खैर मैच के बाद फाटू ने रोमन के ऊपर जानलेवा हमला किया. रोमन बेहोश भी हो गए थे. फाटू ने रेफरी और कर्मचारियों पर भी अटैक किया. यहां हम पांच कारणों की बात करेंगे कि क्यों रेंस ने फाटू को हराकर टाइटल रिटेन किया.

विज्ञापन

रेसलमेनिया 42 में जीता था टाइटल

रेसलमेनिया 42 में जीता था टाइटल2 / 6

रोमन रेंस ने पिछले महीने रेसलमेनिया में सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. रेंस को चैंपियन बने हुए करीब तीन हफ्ते ही हुए हैं. इतनी जल्दी उनका टाइटल रन खत्म करने से नुकसान भी हो सकता है. इस कारण से भी उन्होंने WWE Backlash 2026 में टाइटल रिटेन किया हो सकता है.

विज्ञापन

अगले दो महीने एक्टिव हैं रोमन रेंस

अगले दो महीने एक्टिव हैं रोमन रेंस3 / 6

रोमन रेंस मौजूदा समय में बतौर पार्ट-टाइमर काम नहीं कर रहे हैं. रेसलमेनिया के बाद वो लगातार एक्टिव हैं. उन्होंने खुद कहा कि वो समर तक लगातार काम करेंगे. इसका मतलब साफ है कि उनका टाइटल रन लंबा चलेगा. रेंस हर हफ्ते टाइटल के साथ एंट्री करेंगे तो कंपनी को फायदा होगा. ये भी एक बड़ी वजह है कि उन्होंने Backlash 2026 में टाइटल रिटेन किया.

जेकब फाटू डिजर्व नहीं करते हैं

जेकब फाटू डिजर्व नहीं करते हैं4 / 6

जेकब फाटू ने WWE में कुछ साल पहले ही एंट्री की है. वर्ल्ड चैंपियनशिप का भार अभी शायद वो संभाल नहीं पाएंगे. WWE को अभी भी लगता है कि वो अभी वर्ल्ड चैंपियनशिप डिजर्व नहीं करते हैं. उन्हें इसके लिए और समय देना होगा. इस कारण से भी Backlash 2026 में रेंस ने टाइटल रिटेन किया हो सकता है.

विज्ञापन

रोमन रेंस का दूसरा नाम 'बिजनेस'

रोमन रेंस का दूसरा नाम 'बिजनेस'5 / 6

रोमन रेंस की फैन-फॉलोइंग पूरी दुनिया में है. 2020 से 2024 तक उन्होंने बतौर चैंपियन जबरदस्त काम किया. अब एक तरह से WWE के लिए रोमन बिजनेस हैं. रेंस को पता है कि फैंस को कैसे आकर्षित करना है. वो अकेले दम पर कंपनी को आगे बढ़ा सकते हैं. ये भी एक कारण है कि कंपनी ने उन्हें Backlash 2026 में जीत के लिए बुक किया.

ब्लडलाइन की कहानी

ब्लडलाइन की कहानी6 / 6

WWE ने ब्लडलाइन की कहानी फिर से शुरू कर दी है. जेकब फाटू ने रेंस को एक्नॉलेज नहीं किया है. वहीं द उसोज़ भी इनकी कहानी में शामिल है. फाटू ने मैच के बाद रेंस पर हमला किया. अगर रेंस हार जाते, तो ब्लडलाइन की स्टोरी खत्म हो जाती. ये भी एक बड़ी वजह है कि WWE Backlash 2026 में रेंस ने टाइटल रिटेन किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन