5 कारण क्यों Roman Reigns की WWE SummerSlam 2026 में बादशाहत खत्म हो सकती है

WWE SummerSlam 2026 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है. वहां पर रोमन रेंस भी अपने टाइटल को सैथ रॉलिंस के खिलाफ दांव पर लगाने वाले हैं. दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर होगी. कुछ कारणों से इस बार रेंस को हार मिल सकती है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE SummerSlam 2026: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट SummerSlam 2026 होने वाला है. 1 और 2 अगस्त को फैंस को खूब मजा आएगा. कंपनी ने वीकली एपिसोड में इसका बिल्डअप भी शुरू कर दिया है. रोमन रेंस भी समर की सबसे बड़ी पार्टी में अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को सैथ रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में दोनों के बीच मैच ऑफिशियल किया गया. रेंस को इस बार कड़ी चुनौती मिलने वाली है. यहां हम पांच कारणों की बात करेंगे कि क्यों SummerSlam 2026 में रोमन की बादशाहत खत्म हो सकती है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सैथ रॉलिंस का अधूरा प्लान

सैथ रॉलिंस का अधूरा प्लान2 / 6

सैथ रॉलिंस के लिए कंपनी ने पिछले साल तगड़े प्लान बनाए थे. अक्टूबर 2025 में इंजरी के कारण उन्हें वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप छोड़नी पड़ी थी. इस वजह से कुछ योजनाओं को WWE को रद्द करना पड़ा था. अब शायद कंपनी इन्हें पूरा कर रॉलिंस को आगे बढ़ा सकती है. इस वजह से भी रोमन को इस बार हार का सामना करना पड़ सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रोमन रेंस का पार्ट-टाइम शेड्यूल

रोमन रेंस का पार्ट-टाइम शेड्यूल3 / 6

आप सभी जानते हैं कि रोमन रेंस अब बतौर फुल-टाइम रेसलर कंपनी में काम नहीं करते हैं. रेसलमेनिया 42 के बाद जरूर वो टीवी पर बने रहे हैं, लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होगा. वो हॉलीवुड में भी कार्य करते हैं. WWE में लगातार लंबे समय तक काम कर पाना शायद उनके लिए मुमकिन नहीं होगा. इस वजह से भी उनकी बादशाहत अब खत्म हो सकती है. (Photo: WWE.com)

सैथ रॉलिंस हैं फुल-टाइमर

सैथ रॉलिंस हैं फुल-टाइमर4 / 6

सैथ रॉलिंस कंपनी के बड़े स्टार हैं. कई सालों से वो बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं. सबसे बड़ी बात है कि वो हर हफ्ते टीवी पर मौजूद रहते हैं. इसके अलावा वो प्रीमियम लाइव इवेंट में भी उनका योगदान रहता है. इस वजह से उन्हें चैंपियन बनाया जा सकता है. कंपनी रोमन रेंस को हराकर उनके साथ जा सकती है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ब्लडलाइन का कोई फ्यूचर नहींं

ब्लडलाइन का कोई फ्यूचर नहींं5 / 6

अगर देखा जाए तो रोमन रेंस और उनकी ब्लडलाइन का कोई फ्यूचर नहीं दिखाई दे रहा है. द उसोज़ अपने अलग रास्ते पर चल रहे हैं. वहीं जेकब फाटू भी अब रेंस के पीछे खड़े हैं. WWE शायद अब इनकी स्टोरी को आगे बढ़ाने के मूड में नहीं हैं. फैंस भी कहानी को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं हैं. इस वजह से भी समरस्लैम में रोमन के टाइटल रन का अंत हो सकता है. (Photo: WWE.com)

रोमन रेंस को जरूरत नहीं है

रोमन रेंस को जरूरत नहीं है6 / 6

रोमन रेंस WWE के ब्रांड हैं. अब बिजनेस उनके नाम से ही चलता है. कंंपनी भी इसका फायदा उठाती है. रोमन का आना ही बहुत बड़ी बात होती है. रेंस को मौजूदा समय में चैंपियनशिप की कोई जरूरत नहीं है. वो इसके बिना भी अपने काम से सभी को खुश कर सकते हैं. उनका लंबे समय तक चैंपियन बने रहने का कोई मतलब नहीं है. इस वजह से भी उनके टाइटल रन का अंत हो सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन