5 कारण क्यों WWE में Roman Reigns की नई Bloodline का अंत बहुत जल्दी हो जाएगा

WWE में इस समय रोमन रेंस का जलवा चल रहा है. रेसलमेनिया 42 के बाद वो छाए हुए हैं. उन्होंने अपनी नई ब्लडलाइन भी बना ली है. ऐसा लगता है कि रेंस की ब्लडलाइन को इस बार ज्यादा सफलता नहीं मिलने वाली हैं. कुछ कारणों से उनके ग्रुप का जल्दी अंत हो सकता है.

WWE
1 / 6
रोमन रेंस की ब्लडलाइन का जल्द होगा अंत

Roman Reigns: WWE रेसलमेनिया 42 में रोमन रेंस ने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से वो लगातार रेड ब्रांड के एपिसोड में आए हैं. बैकलैश और क्लैश इन इटली में उन्होंने जेकब फाटू को हराकर टाइटल रिटेन किया. सबसे बड़ी बात है कि अब फाटू भी उनके साथ काम कर रहे हैं. हाल ही में फाटू ने उन्हें एक्नॉलेज किया. रेंस के साथ अब फाटू और द उसोज़ खड़े हैं. उन्होंने नई ब्लडलाइन बना ली है. यहां हम पांच कारणों की बात करेंगे कि क्यों रेंस के ग्रुप का इस बार जल्दी अंत हो जाएगा.

विज्ञापन

जेकब फाटू अभी भी खुश नहीं हैं

जेकब फाटू अभी भी खुश नहीं हैं2 / 6

रोमन रेंस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बैकस्टेज की एक तस्वीर पोस्ट की थी. द उसोज़ उसमें अपने ही अंदाज में नज़र आ रहे हैं. अगर आप जेकब फाटू को देखेंगे तो वो खुश नहीं लग रहे हैं. उन्होंने चेहरा अपना नीचे किया है. ऐसा लगता है कि वो आगे जाकर बहुत जल्द पीछे से वार करने वाले हैं. ये भी एक कारण है कि नई ब्लडलाइन का जल्दी अंत हो सकता है.

विज्ञापन

ट्रिपल एच स्टोरी को आगे नहीं बढ़ाएंगे

ट्रिपल एच स्टोरी को आगे नहीं बढ़ाएंगे3 / 6

2020 से 2025 तक ब्लडलाइन की कहानी चली है. कंपनी ने इसे काफी लंबा खींचा. एक बार फिर पुरानी कहानी ही सामने लाई गई है. ट्रिपल एच को पता है कि इस बार फैंस ज्यादा उत्साहित नहीं रहेंगे. इस वजह से वो ब्लडलाइन का अंत जल्दी करा सकते हैं.

रोमन रेंस फुल टाइम काम नहीं करेंगे

रोमन रेंस फुल टाइम काम नहीं करेंगे4 / 6

पिछले कुछ सालों से रोमन रेंस बतौर पार्ट-टाइमर काम कर रहे हैं. अब उनके पास हॉलीवुड के प्रोजेक्ट्स भी हैं. वो बड़ी फिल्मों में काम कर रहे हैं. ब्लडलाइन की स्टोरी को टॉप पर पहुंचाना है तो रेंस को हर हफ्ते टीवी पर आना होगा. ये काम अब उनके लिए बहुत मुश्किल होगा. इस वजह से भी ब्लडलाइन की स्टोरी का जल्द अंत हो सकता है.

विज्ञापन

द उसोज़ दे सकते हैं धोखा

द उसोज़ दे सकते हैं धोखा5 / 6

रोमन रेंस का साथ अभी तक द उसोज़ ने अच्छे अंदाज में दिया है. आप जानते हैं कि जे उसो और जिमी उसो कभी भी बड़ा कदम उठा सकते हैं. दोनों के मन में ट्राइबल चीफ का पद और उला-फाला का लालच आ सकता है. दोनों रोमन को धोखा देकर ब्लडलाइन का अंत कर सकते हैं.

युवा स्टार्स को देना है मौका

युवा स्टार्स को देना है मौका6 / 6

कंपनी में इस समय ओबा फेमी, ब्रॉन ब्रेकर, ट्रिक विलियम्स, ईथन पेज, जे'वॉन एवंस और रिकी सेंट्स जैसे युवा स्टार्स काम कर रहे हैं. ट्रिपल एच ने साफ कर दिया है कि वो अब कंपनी का फ्यूचर देखना चाहते हैं. इन्हें वर्ल्ड चैंपियन भी आगे जाकर बनाया जाएगा. इस कारण से रोमन का लंबे समय तक चैंपियन रह पाना मुश्किल है. वो चैंपियन ही नहीं रहेंगे तो फिर ब्लडलाइन की कहानी अपने आप में बंद हो जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन