5 कारण क्यों Roman Reigns ने WWE Raw में स्पीयर-सुपरमैन पंच से CM Punk को ध्वस्त किया

WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते बॉस्टन में हुआ था. मेन इवेंट में रोमन रेंस और सीएम पंक आमना-सामना हुआ. दोनों की तगड़ी राइवलरी चल रही है. अभी तक इनके बीच सिर्फ जुबानी जंग देखने को मिली थी. इस बार रेंस ने स्पीयर और सुपरमैन पंच से पंक की हालत खराब कर दी. उन्होंने अंत में पंक को अनाउंस टेबल पर भी पटक दिया. रेंस का गुस्सा देखकर सभी हैरान रह गए. किसी को उम्मीद नहीं थी कि मामला इतने आगे बढ़ जाएगा. यहां पांच कारणों की बात करेंगे कि क्यों रेंस ने इस बार पंक को बुरा हाल किया.

WWE
1 / 6
WWE Raw में रोमन रेंस का आतंक

विज्ञापन

सीएम पंक को दिया बड़ा संदेश

सीएम पंक को दिया बड़ा संदेश 2 / 6

सीएम पंक ने लगातार अभी तक ब्लडलाइन का मजाक बनाया है. पंक ने कहा कि रोमन रेंस को हमेशा मदद की जरूरत पड़ती है. रेंस ने पंक को धराशाई कर संदेश दिया है कि वो अकेले ही बहुत कुछ कर सकते हैं. अब पंक को उनके सतर्क रहना पड़ेगा.

विज्ञापन

टाइटल मैच को खतरनाक बनाने के लिए

टाइटल मैच को खतरनाक बनाने के लिए3 / 6

WWE Raw में रोमन रेंस और सीएम पंक का कई बार आमना-सामना हो चुका है. दोनोंं के बीच अभी तक जुबानी जंग ही देखने को मिली है. रेंस ने टाइटल मैच को अब और ज्यादा खतरनाक बनाने के लिए पंक के ऊपर हमला किया हो सकता है.

फैंस की मांग

फैंस की मांग4 / 6

रोमन रेंस ने 2026 का रॉयल रंबल मैच जीतकर सीएम पंक को अपना रेसलमेनिया 42 विरोधी चुना. आप सभी जानते हैं कि दोनों तगड़े स्टार हैं. फैंस अब प्रोमो से ज्यादा एक्शन पर ध्यान देते हैं. सभी की मांग थी कि दोनों का ब्रॉल हो. रोमन ने शायद फैंस की मांग पूरी करने के लिए पंक के ऊपर हमला किया हो सकता है.

विज्ञापन

भाई का सम्मान रखने के लिए

भाई का सम्मान रखने के लिए5 / 6

रोमन रेंस सुपरमैन पंच के बाद रिंग से बाहर आ रहे थे. जे उसो ने उनसे पंक को मारने के लिए कहा. जे पहले भी ऐसा ही कह रहे थे. रेंस ने जे का सम्मान रखने के लिए पंक के ऊपर हमला किया हो सकता है. अगर रेंस ऐसा नहीं करते तो उनका रिलेशन जे के साथ खराब हो सकता था.

हील रोमन रेंस की वापसी

हील रोमन रेंस की वापसी6 / 6

रोमन रेंस ने 2020 से 2024 तक बतौर हील काम किया था. इस दौरान उन्होंने रेसलर्स के ऊपर खूब कहर ढाया. शायद अब ये पंक को दिखाना चाहते हैं कि वो क्या कर सकते हैं. रेंस गुस्से में आने के बाद अपना आपा खो देते हैं. हो सकता है कि आगे जाकर हील रेंस की वापसी हो जाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन