5 कारण क्यों Brock Lesnar को WWE WrestleMania 42 में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा
WWE WrestleMania 42 नाइट-2 में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच तगड़ा मैच हुआ. वहां पर लैसनर को हार का सामना करना पड़ा. ये देखकर सभी फैंस चौंक गए थे. आइए आपको इसके पीछे के कुछ कारण बताते हैं.

WWE WrestleMania 42 नाइट-2 खत्म हो गया है. फैंस को वहां पर तगड़े मुकाबले देखने को मिले. शुरुआत में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच मैच हुआ. इस मुकाबले का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे थे. कंपनी ने इनकी राइवलरी को शानदार अंदाज में बिल्ड किया था. दोनों के बीच मुकाबला ज्यादा लंबा नहीं चला. हैरान करने वाली बात है कि लैसनर को पांच मिनट के अंदर ही करारी हार का सामना करना पड़ा. आइए हम आपको पांच कारणों के बारे में बताते हैं कि क्यों मेगा इवेंट में लैसनर को हार मिली.
ओबा फेमी को पुश
2 / 6जब ब्रॉक लैसनर का मैच ओबा फेमी के साथ तय किया था तब समझ आ गया था कि उन्हें पुश मिलने वाला है. फेमी को अभी तक कंपनी ने खूब ताकतवर दिखाया. लैसनर के खिलाफ भी उन्होंने अपना दबदबा बनाया हुआ था. फेमी को तगड़ा पुश देने के लिए लैसनर को हार का सामना करना पड़ा हो सकता है. ये सबसे बड़ी वजह हो सकती है.
पासिंग द टॉर्च मोमेंट
3 / 6ब्रॉक लैसनर ने अपने दस्ताने और जूते उताकर ये बता दिया कि वो रिटायर हो गए हैं. ये बहुत ही खास मोमेंट था. मेगा इवेंट में पासिंग द टॉर्च मोमेंट के लिए लैसनर को कंपनी ने हार के लिए बुक किया हो सकता है. इसके जरिए लैसनर बता दिया है कि अब बिजनेस को आगे ले जाने की जिम्मेदारी फेमी की है.
जीत से कोई फर्क नहीं पड़ता
4 / 6ब्रॉक लैसनर बहुत बड़े स्टार हैं. पूरी दुनिया उन्हें जानती है. रेसलिंग वर्ल्ड में हमेशा उनकी चर्चा भी होती है. लैसनर अगर मेगा इवेंट में जीत जाते तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. वहीं अगर फेमी हार जाते तो उन्हें इसका नुकसान हो सकता था. इस वजह से भी कंपनी ने शायद लैसनर की बुकिंग हार के लिए की हो सकती है.
ओबा फेमी की कहानी अब आगे बढ़ेगी
5 / 6ओबा फेमी को WWE में अपना दबदबा बनाना है. अब वो किसी के सामने गर्व से खड़े हो सकते हैं क्योंकि उन्होंने टॉप स्टार को मात दे दी है. लैसनर को हराने की बात कहकर फेमी अपनी कहानी को कंपनी में आगे बढ़ा सकते हैं. ये भी एक कारण है कि मेगा इवेंट में द बीस्ट को हार का सामना करना पड़ा. WWE ने फ्यूचर को देखते हुए ये बुकिंग की हो सकती है.
फैंस को चौंकाने के लिए
6 / 6आप सभी जानते हैं कि ब्रॉक लैसनर को हरा पाना आसान काम नहीं है. बहुत कम लोग ही ये कारनामा कर पाए हैं. सभी को लगा था कि फेमी को पांच मिनट के अंदर लैसनर हरा देंगे क्योंकि पहले भी ऐसे कारनामे कर चुके हैं. फेमी ने उलटफेर कर दिया. कंपनी ने फैंस को चौंकाने के लिए लैसनर को हार के लिए बुक किया हो सकता है.