5 कारण क्यों WWE Backlash 2026 में Roman Reigns vs Jacob Fatu टाइटल मैच बुक करना बड़ी गलती है

WWE Backlash 2026 के लिए रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच मैच तय हो गया है. दोनों के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. कुछ कारणों से कंपनी ने इस मुकाबले को बुक कर बड़ी गलती कर दी है.

WWE
1 / 6
बैकलैश में होगा बड़ा मैच

WWE Backlash 2026 का आयोजन 9 मई को टेम्पा में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच वहां पर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच होगा. उम्मीद के मुताबिक दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर होगी. फाटू के पास पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका है. पिछले कुछ सालों से फाटू ने कंपनी में बढ़िया काम किया है. इस वजह से उन्हें पुश मिल रहा है. यहां हम पांच कारणों की बात करेंगे कि क्यों Backlash 2026 में रोमन और फाटू के बीच मैच बुक करना बड़ी गलती है.

विज्ञापन

WWE ने कर दी जल्दबाजी

WWE ने कर दी जल्दबाजी2 / 6

हाल ही में रेसलमेनिया का आयोजन हुआ था. रेसलमेनिया और बैकलैश इवेंट के बीच में ज्यादा समय नहीं है. इस लिहाज से देखा जाए तो कंपनी ने रोमन रेंस और जेकब फाटू के मैच में जल्दबाजी कर दी है. कंपनी ने ये गलत कदम उठाया है. ये भी एक कारण है कि इनका मैच बुक करना बड़ी गलती है.

विज्ञापन

बड़े इवेंट में होना चाहिए था मैच

बड़े इवेंट में होना चाहिए था मैच3 / 6

रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच सभी के लिए ड्रीम मैच है. फैंस लंबे समय से मुकाबले का इंतजार कर रहे थे. कंपनी ने इनका मैच किसी बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट में बुक करना चाहिए था.  इस वजह से भी अभी इनके बीच मैच बुक करना बड़ी गलती है.

नतीजा पहले से सभी को पता होगा

नतीजा पहले से सभी को पता होगा4 / 6

WWE ने रेसलमेनिया 42 में रोमन रेंस को चैंपियन बनाया है. इसका मतलब साफ है कि उनका टाइटल रन लंबा चलेगा. वो इसे जल्दी नहीं हारने वाले हैं. बैकलैश में होने वाले मैच का नतीजा लगभग सभी को पता होगा. रेंस वहां पर टाइटल रिटेन कर लेंगे. ये भी एक वजह है कि अभी इस मुकाबले को बुक नहीं करना चाहिए था.

विज्ञापन

परिवार की कहानी फिर से शुरू

परिवार की कहानी फिर से शुरू5 / 6

ब्लडलाइन की कहानी WWE में लंबे समय तक चली है. रेंस एक बार फिर चैंपियन बन गए हैं,  तो सभी नई स्टोरी देखना चाहते हैं. कंपनी ने ब्लडलाइन की कहानी फिर से चालू कर दी है. दर्शक अब इसे लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं रहेंगे. इस कारण से भी इनके बीच मैच बुक करना बड़ी गलती है.

नए स्टार को दिया जा सकता था मौका

नए स्टार को दिया जा सकता था मौका6 / 6

जेकब फाटू फ्यूचर स्टार हैं और वो धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं. कंपनी ने मौजूदा समय में किसी नए स्टार को लाइमलाइट में लाने के लिए रोमन रेंस से उसका मैच कराना चाहिए था. इससे आगे जाकर WWE को ही फायदा होता. फाटू को बाद में बड़ी जगह मौका दिया जा सकता था. इस वजह से भी इनके मैच बुक करना बड़ी गलती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन