IPL 2026 से बाहर हो सकती है RCB, ये 5 बड़े कारण प्लेऑफ की राह में बनेंगे 'रोड़ा'!

Royal Challengers Bengaluru: IPL 2026 में RCB को अपने पिछले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. प्लेऑफ की राह अब उनके लिए भी मुश्किल होती हुई नजर आ रही है. कुछ कारण हैं, जो साबित करते हैं कि RCB टूर्नामेंट से बाहर भी हो सकती है.

Virat Kohli RCB (7)
1 / 6

Royal Challengers Bengaluru: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन अब तक अच्छा रहा है लेकिन पिछले दो मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. RCB अभी पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है और प्लेऑफ की रेस में कुछ अन्य टीमों से आगे है. हालांकि, RCB अभी भी प्लेऑफ से बाहर हो सकती है. LSG पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर हैं और उन्होंने RCB को हरा दिया. कुछ बड़े कारण प्लेऑफ की रेस में RCB के लिए रोड़ा बन सकते हैं.

विज्ञापन

खतरनाक टीमों से हैं मैच

खतरनाक टीमों से हैं मैच2 / 6

RCB के अगले चारों मैच खतरनाक टीमों से हैं. मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड RCB के खिलाफ बढ़िया है. उनकी भिड़ंत KKR से भी होने वाली है, जिन्होंने अपने पिछले तीनों मैच जीते हैं. इसके अलावा उन्हें PBKS और SRH से भिड़ना है, जो अभी पॉइंट्स टेबल में टॉप पर हैं. ऐसे में इन टीमों से हार उन्हें प्लेऑफ की रेस से बाहर कर सकती है.

विज्ञापन

विराट कोहली का खामोश बल्ला

विराट कोहली का खामोश बल्ला3 / 6

विराट कोहली ने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन पिछले तीन मैचों में वो कुछ खास नहीं कर पाए हैं. वह 30 रन का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाए हैं. लीग स्टेज के अंतिम मैचों में विराट कोहली का फॉर्म से बाहर रहना RCB के लिए बुरा संकेत है.

RCB पर है 'चोकर्स' का टैग

RCB पर है 'चोकर्स' का टैग4 / 6

आमतौर पर 'चोकर्स' उन टीमों को कहा जाता है, जो महत्वपूर्ण मैचों पर खराब प्रदर्शन करती हैं. RCB ने कई बार सीजन के शुरुआती दौर में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन अंत में आकर फिसड्डी साबित हुई है. उन पर IPL 2026 में इसे नहीं दोहराने का भी दबाव होगा.

विज्ञापन

जितेश शर्मा की खराब फॉर्म

जितेश शर्मा की खराब फॉर्म5 / 6

जितेश शर्मा ने IPL 2026 में अब तक 10 मैच खेले हैं और मात्र 64 रन बनाने में सफल हुए हैं. उनका औसत मात्र 8 का रहा है. टॉप ऑर्डर के सुपरहिट होने के कारण जितेश की खराब फॉर्म उजागर नहीं हो रही थी लेकिन पिछले दो मैचों में उनका खराब प्रदर्शन RCB की हार का बड़ा कारण रहा है. जितेश की फॉर्म बाद में भी उनके लिए समस्या बन सकती है.

हार से मोमेंटम हो रहा है खराब

हार से मोमेंटम हो रहा है खराब6 / 6

कई बार टीम जब जीत की राह पर होती है, तो फिर उन्हें रोक पाना मुश्किल होता है. मोमेंटम का क्रिकेट में बहुत असर पड़ता है. RCB का मोमेंटम लगातार दो हार के बाद खराब हो गया है और यह चीज प्लेऑफ की राह में उनके लिए रोड़ा बन सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन