5 कारण क्यों हार्दिक पांड्या को ट्रेड करना चाहती है CSK! दिग्गज धोनी निभा रहे अहम जिम्मेदारी

IPL 2027: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया. जिसका सारा ठीकरा कप्तान हार्दिक पांड्या पर फोड़ दिया गया. जिसके कारण ही अब हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस की टीम उन्हें ट्रेड करने के विकल्प के बारे में सोच रही है.

Hardik Pandya
1 / 6
Hardik Pandya

IPL 2027: मुंबई इंडियंस की टीम लगातार 6 सीजन में फेल होने के बाद बड़े बदलाव के बारे में सोच रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्रेंचाइजी अब अपने कप्तान हार्दिक पांड्या को ट्रेड करना चाहती है. ऐसे में कई टीमें पांड्या के पीछे भाग रही हैं. जिसमें 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का नाम भी शामिल है. पिछले 3 सीजन से फेल हो रही चेन्नई सुपर किंग्स की इन 5 कारणों की वजह से हार्दिक पांड्या को अपने साथ जोड़ना चाहती है. खबरों के मुताबिक इस ट्रेड में दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी अहम भूमिका निभा रहे हैं. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या के रूप में मिलेगा स्टार खिलाड़ी

हार्दिक पांड्या के रूप में मिलेगा स्टार खिलाड़ी 2 / 6

दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम सितारों से सजी टीम बनाना चाहती है. संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ पहले से ही इस टीम का हिस्सा हैं. ऐसे में हार्दिक पांड्या की एंट्री के बाद टीम को एक और स्टार खिलाड़ी मिल जाएगा.   (Pic Credit- MI Instagram) 

विज्ञापन

फिनिशर की तलाश में है CSK

फिनिशर की तलाश में है CSK 3 / 6

आईपीएल 2026 में सीएसके की टीम को एक अच्छे मैच फिनिशर की कमी खली है. ऐसे में फ्रेंचाइजी फिलहाल एक स्टार मैच फिनिशर की तलाश में है. हार्दिक पांड्या से बेहतर विकल्प फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को नहीं मिल सकता है.  (Pic Credit- MI Instagram) 

टीम को बैलेंस प्रदान करेंगे पांड्या

टीम को बैलेंस प्रदान करेंगे पांड्या 4 / 6

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जिस भी टीम में जाएंगे, उन्हें वो बैलेंस प्रदान करेंगे. पांड्या के आने से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में भी अच्छा बैलेंस हो जाएगा. ऐसे में सीएसके की टीम पांड्या के आने से बहुत ज्यादा बैलेंस हो जाएगी. (Pic Credit- CSK Instagram) 

विज्ञापन

धोनी की जगह ले सकते हैं हार्दिक

धोनी की जगह ले सकते हैं हार्दिक 5 / 6

महेंद्र सिंह धोनी अगले सीजन में संन्यास का फैसला कर सकते हैं. ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में पांड्या धोनी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं. बतौर कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी 1 आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है. (Pic Credit- CSK Instagram) 

नए कप्तान की तलाश में भी है सीएसके

नए कप्तान की तलाश में भी है सीएसके 6 / 6

ऋतुराज गायकवाड़ ने बतौर कप्तान पिछले 2 सीजन से बहुत ज्यादा निराश किया है. ऐसे में उन्हें अगले सीजन में कप्तानी से हटाया जा सकता है. ऐसे में उनकी जगह हार्दिक पांड्या को फ्रेंचाइजी अपना नया कप्तान बना सकती है. (Pic Credit- CSK Instagram) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन