IPL 2026 में पहला मैच नहीं खेलेंगे CSK के ये 5 खिलाड़ी! राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बैठ सकते हैं बाहर
Chennai Super Kings: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मैच राजस्थान रॉयल्स से 30 मार्च को होने वाला है. इस मैच में CSK के कुछ खिलाड़ी शायद खेलते हुए नजर नहीं आएंगे.

Chennai Super Kings: IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मैच 30 मार्च 2026 को होने वाला है. उनकी भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स से गुवाहाटी में होगी. CSK का पिछला सीजन खराब रहा था और इस बार उनसे ताबड़तोड़ प्रदर्शन की उम्मीद होगी. टीम के कॉम्बिनेशन पर सभी की नजर बनी हुई है. हालांकि, 5 ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मैच में शायद खेलने का मौका नहीं मिलेगा. वो बाहर बैठ सकते हैं.
सरफराज खान
2 / 6सरफराज खान को चेन्नई सुपर किंग्स ने 75 लाख रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया है. हालांकि, शुरुआत में शायद उन्हें मौका नहीं मिलेगा. CSK ने प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को खरीदने पर भारी राशि खर्च की है. ऐसे में पहले इन दोनों को चांस मिलेगा.
राहुल चाहर
3 / 6राहुल चाहर को CSK ने अपनी स्पिन गेंदबाजी मजबूत करने के लिए जोड़ा है. राहुल को शायद शुरुआत में खेलने का मौका नहीं मिलेगा. अब CSK की पिच पहले की तरह स्पिनर्स को उतना सपोर्ट नहीं करती है. ऐसे में CSK स्पिन गेंदबाजी में नूर अहमद और प्रशांत वीर के साथ जा सकती है.
मैट शॉर्ट
4 / 6ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मैट शॉर्ट चोटिल हैं. कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अभी वो खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं. ऐसे में वो IPL 2026 के शुरुआती कुछ मैच मिस कर सकते हैं. उनका राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना बेहद मुश्किल है.
अकील हुसैन
5 / 6अकील हुसैन पर CSK ने भरोसा जताते हुए टीम में शामिल किया है. हुसैन लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज हैं. CSK के पास पहले ही बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजों के रूप में नूर अहमद और प्रशांत वीर का विकल्प है. ऐसे में अकील को शुरुआत में शायद खेलने का चांस नहीं मिलेगा.
उर्विल पटेल
6 / 6उर्विल पटेल पर पिछले साल CSK ने भरोसा दिखाया और उन्हें कुछ मैच खेलने का मौका दिया. पटेल ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए सभी को प्रभावित किया. वो टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज हैं और संजू सैमसन की एंट्री के बाद टॉप पर जगह खाली नहीं है. ऐसे में उर्विल को शुरुआती मैचों में बाहर बैठना पड़ सकता है.