SRH में David Payne की जगह ले सकते हैं ये 5 धाकड़ खिलाड़ी, एक के नाम है IPL का सबसे बेस्ट स्पेल

IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लगा, जब टीम के स्टार तेज गेंदबाज डेविड पेन चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए. फ्रेंचाइजी अब पेन के रिप्लेसमेंट की तलाश कर रही है. यहां जानिए उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें डेविड पेन की जगह SRH की टीम में शामिल किया जा सकता है.

David Payne
1 / 6
David Payne

5 Players who can Replace David Payne in SRH: आईपीएल 2026 के बीच सीजन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज डेविड पेन टखने में चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने पेन को जैक एडवर्ड्स की जगह शामिल किया था, लेकिन अब चोट के कारण टीम में फिर से विदेशी तेज गेंदबाज का स्लॉट खाली हो गया है. फ्रेंचाइजी ने इस खबर की पुष्टि कर दी है और उनके रिप्लेसमेंट की तलाश कर रही है. ऐसे में आइए जानते हैं उन 5 धाकड़ खिलाड़ियों के बारे में जो SRH में डेविड पेन की जगह ले सकते हैं.  

विज्ञापन

1. गेराल्ड कोएत्जी

1. गेराल्ड कोएत्जी 2 / 6

साउथ अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी अपनी रफ्तार के लिए जाने जाते हैं और वह डेविड पेन की जगह SRH के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं. 25 साल के कोएत्जी लगातार 145+ किमी प्रति घंटे की गति से गेंदबाजी कर सकते हैं और बीच के ओवरों में विकेट निकालने में माहिर हैं. वह टी20 क्रिकेट में अब तक 109 विकेट हासिल कर चुके हैं. उनके पास आईपीएल में खेलने का भी अच्छा खासा अनुभवी है और MI और GT जैसी टीमों के लिए खेल चुके हैं. गेंदबाजी के साथ-साथ वह निचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं.

विज्ञापन

2. नवीन उल हक

2. नवीन उल हक 3 / 6

अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक अपनी सटीक स्लोअर बॉल्स और डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने में माहिर हैं. नवीन के पास IPL समेत दुनिया भर की टी20 लीगों का अच्छा खासा अनुभव है, जिसकी वजह से वह डेविड पेन की जगह तुरंत टीम में फिट हो सकते हैं. नवीन ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में नहीं खेलने का फैसला किया है और ऐसे में उनकी आईपीएल में वापसी हो सकती है. उनके नाम टी20 क्रिकेट में 271 विकेट दर्ज हैं.

3. अल्जारी जोसेफ

3. अल्जारी जोसेफ 4 / 6

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ के नाम आईपीएल इतिहास का सबसे सफल स्पेल (6/12) का रिकॉर्ड दर्ज है. जोसेफ अपनी लंबाई का फायदा उठाते हुए अतिरिक्त उछाल प्राप्त करते हैं और दबाव की स्थिति में शानदार गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं. उनके पास आईपीएल में खेलने का अच्छा-खासा अनुभव है और अब तक 21 विकेट हासिल कर चुके हैं. जोसेफ आईपीएल 2026 के ऑक्शन में 2 करोड़ के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे थे.

विज्ञापन

4. फजलहक फारूकी

4. फजलहक फारूकी 5 / 6

अगर SRH डेविड पेन के लाइक-टू-लाइक रिप्लेसमेंट चाहती है, तो अफगानिस्तान के लेफ्ट आर्म पेसर फजलहक फारूकी सबसे बेस्ट ऑप्शन हैं. बाएं हाथ का गेंदबाज होने की वजह से वह नई गेंद से अच्छी स्विंग करा सकते हैं और दाएं हाथ के बल्लेबाजों को खूब परेशान कर सकते हैं. फारूकी आईपीएल 2026 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे, लेकिन अब उन्हें टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिल सकता है. फारूकी पावरप्ले में काफी किफाइती गेंदबाजी करते हैं, जिससे टीम को दूसरे छोर से अटैक करने में मदद मिलेगी.

5. जेसन बेहरेनडॉर्फ

5. जेसन बेहरेनडॉर्फ 6 / 6

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज बेहरेनडॉर्फ भी SRH के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं. बेहरेनडॉर्फ नई गेंद को दोनों तरफ स्विंग करा सकते हैं और वह शुरुआती ओवरों में विकेट दिलाने में माहिर हैं. पैट कमिंस और बेहरेनडॉर्फ एक-दूसरे की गेंदबाजी को अच्छी तरह समझते हैं, जिससे टीम को तालमेल बैठने में मदद मिलेगी. बेहरेनडॉर्फ आईपीएल 2026 के ऑक्शन में 1.5 करोड़ के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन