श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के कप्तान, तो ये 5 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू! दो बड़ी सीरीज में मिल सकता है मौका

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर को अगला टी20 कप्तान बनाए जाने की मांग उठ रही है. अय्यर को आयरलैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत का कप्तान बनाया जा सकता है. अय्यर की कप्तानी में कुछ युवा खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका भी मिल सकता है.

Shreyas Iyer Shashank Singh
1 / 6

Shreyas Iyer: IPL 2026 के बाद टीम इंडिया में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. 2026 का टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अब BCCI का लक्ष्य अगला टी20 वर्ल्ड कप है, जिसके आयोजन में दो साल बचे हैं. इन दो सालों में सिलेक्टर्स नए सिरे से शुरुआत करके पहले के मुकाबले बेहतर टीम बनाना चाहेंगे. इसी वजह से नए खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है. भारत की आयरलैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज भविष्य में होगी. इन दोनों सीरीज में सूर्यकुमार यादव समेत अन्य खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्थिति में श्रेयस अय्यर कप्तानी कर सकते हैं. अगर अय्यर कप्तान बनते हैं, तो कुछ युवा खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

प्रियांश आर्या

प्रियांश आर्या2 / 6

पंजाब किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज प्रियांश आर्या को श्रेयस अय्यर ने करीब से देखा है. पिछले साल आर्या ने खूब रन बनाए थे और IPL 2026 में अब तक उन्होंने 5 मैचों में 211 रन ठोक दिए हैं. वो टीम इंडिया में डेब्यू की दावेदारी पेश कर रहे हैं और अय्यर उन्हें जिम्बाब्वे या आयरलैंड के खिलाफ मौका दे सकते हैं.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी3 / 6

15 साल के वैभव सूर्यवंशी का नाम हर जगह चर्चा का विषय है. वो इतनी कम उम्र में बड़े-बड़े शॉट्स लगाने के लिए जाने जाते हैं. हर कोई उन्हें टीम इंडिया में खेलते हुए देखना चाहता है. सूर्यवंशी को भी श्रेयस की कप्तानी में डेब्यू करने का चांस मिल सकता है.

शशांक सिंह

शशांक सिंह4 / 6

पंजाब किंग्स के स्टार बल्लेबाज शशांक सिंह पिछले कुछ साल से लगातार मुश्किल स्थिति में यह साबित कर रहे हैं कि वो कितने जबरदस्त फिनिशर हैं. अगर शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या जैसे बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया जाता है, तो शशांक आखिर डेब्यू कर सकते हैं.

विज्ञापन

अंशुल कंबोज

अंशुल कंबोज5 / 6

अंशुल कंबोज IPL 2026 में अभी सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. CSK के इस स्टार गेंदबाज ने घरेलू क्रिकेट में भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया है. ऐसे में उन्हें भी आयरलैंड या जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में खेलने का मौका मिल सकता है.

प्रभसिमरन सिंह

प्रभसिमरन सिंह6 / 6

प्रियांश आर्या की तरह ही प्रभसिमरन सिंह को भी श्रेयस अय्यर ने करीब से देखा है. दोनों साथ काफी क्रिकेट खेलते हैं. प्रभसिमरन पिछले दो-तीन साल से खूब प्रभावित कर रहे हैं. अय्यर अगर कप्तान बनते हैं, तो इस स्टार बल्लेबाज को टीम में रखने की सिफारिश कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन