टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद संन्यास ले सकते हैं ये 5 खिलाड़ी, लिस्ट में जसप्रीत बुमराह का भी नाम

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है. 8 मार्च को मुकाबले का फाइनल मैच खेला जाएगा. टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका के पास है. 20 दिसंबर को टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. कुल 15 स्टार खिलाड़ियों को जगह मिली है. टी-20 विश्व कप 2026 के बाद दुनिया के 5 स्टार खिलाड़ी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं.

जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के लिए
1 / 6
जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के लिए

विज्ञापन

2 / 6

भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद टी-20 प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. वह अपने वर्कलोड को मैनेज करने के लिए ये कदम उठा सकते हैं.

विज्ञापन

3 / 6

श्रीलंका के कुसल परेरा के लिए आगामी टी-20 विश्व कप आखिरी हो सकता है. वह लंबे सालों से श्रीलंका के लिए कमाल कर रहे हैं. हालांकि टूर्नामेंट के बाद वह टी-20 से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं.

4 / 6

मार्कस स्टोयनिस भी ऑस्ट्रेलिया के लिए लंबे सालों से खेल रहे हैं. मार्कस स्टोयनिस भी अपने वर्कलोड को मैनेज करने के लिए टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं.

विज्ञापन

5 / 6

वेस्टइंडीज के स्टार खिलाड़ी जॉनसन चार्ल्स भी टी-20 प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. वह भी वेस्टइंडीज के लिए लंबे समय से खेल रहे हैं.

6 / 6

इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी आदिल रशीद भी टी-20 प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. उनका शुमार दुनिया के दिग्गजों में किया जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन