IPL 2026 की 5 सबसे खतरनाक ओपनिंग जोड़ियां, जो पावरप्ले में ही खत्म कर देंगी खेल!

Best Opening Pairs of IPL 2026: आईपीएल के लिए सभी टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. कई टीमों के पास धाकड़ ओपनर्स हैं, जो रनों की बारिश करके विरोधियों का हाल बेहाल कर सकते हैं. आइए IPL 2026 की 5 सबसे खतरनाक ओपनिंग जोड़ियों के बारे में जानते हैं.

Virat Rohit Opening ipl
1 / 6

Best Opening Pairs of IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत में अब मात्र 12 दिनों का समय रह गया है. इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है. हर एक फ्रेंचाइजी ने अपनी सलामी जोड़ी मजबूत करने पर फोकस किया है. अगर शुरुआत अच्छी तरह से हो, तो फिर जीत की राह आसान हो जाती है. कुछ ऐसी टीमें हैं, जिनके ओपनर्स IPL 2026 में धमाल मचा सकते हैं और पावरप्ले में ही मैच पलट सकते हैं.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा-ट्रेविस हेड

अभिषेक शर्मा-ट्रेविस हेड2 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद के पास अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड के रूप में दो सबसे खतरनाक सलामी बल्लेबाज हैं. दोनों पहली गेंद से बड़े शॉट लगाने के लिए जाने जाते हैं. दोनों मिलकर 225 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज करते हैं. पिछले साल उन्होंने जमकर धमाल मचाया था और इस बार भी वैसी ही उम्मीद होगी.

विज्ञापन

फिल साल्ट और विराट कोहली

फिल साल्ट और विराट कोहली3 / 6

विराट कोहली और फिल साल्ट की जोड़ी ने IPL 2025 में धमाल मचाया था. पिछले साल दोनों ने मिलकर 13 मैचों में 565 रन जोड़े थे. अब दोनों IPL 2026 में भी ऐसी ही तूफानी बल्लेबाजी कर सकते हैं.

रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक

रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक4 / 6

रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक की जोड़ी सालों बाद दोबारा मैदान पर साथ उतरेगी. डी कॉक को MI ने IPL 2026 ऑक्शन में खरीदा था. रोहित-डी कॉक ने साथ मिलकर धमाल मचाया है और दोनों एक-दूसरे को अच्छे से जानते हैं. अब वो IPL 2026 में मिलकर MI को अच्छी शुरुआत दे सकते हैं.

विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी

यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी5 / 6

यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में मात्र 6 मैचों में साथ ओपनिंग की. इसी बीच दोनों ने 385 रन साथ जोड़े. उनकी औसत ओपनिंग पार्टनरशिप 64.20 की थी. अब IPL 2026 में भी यह दोनों राजस्थान रॉयल्स के लिए वैसा ही कमाल कर सकते हैं.

टिम सीफर्ट और फिन एलन

टिम सीफर्ट और फिन एलन6 / 6

टिम सीफर्ट और फिन एलन को KKR ने खरीदा है. दोनों ने IPL में कभी साथ नहीं खेला है लेकिन न्यूजीलैंड टीम के लिए वो ओपनिंग करते हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने साथ मिलकर कई रिकॉर्ड बनाए थे. अब वो IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बल्ले से आग उगल सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन